28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220809 WA0004
मध्यप्रदेश

जामा काम्प्लेक्स वाले बाबा की सबारी शहर गश्त पर निकली

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर /ब्यूरो

हजरत सैयद अहमद मक्की चिश्ती रह.अलैह जामा काम्प्लेक्स तीन बत्ती वाले बाबा की सबारी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माह मोहर्रम की 9 तारीख को शहर गश्त पर निकली। बाबा की सबारी सोमवार को बाद नमाज़ इन्शा शनिचरी चौगना स्थित मोनू बाबा के निवास स्थान से प्रारम्भ हुई जो शनिचरी नंदकिशोर होटल तिराहा से बजरिया चबूतरा से टाउन हॉल से होकर डिग्री कॉलेज से नगर निगम के सामने से दरगाह शरीफ पीली कोठी पर सलामी उपरांत पीटीसी ग्राउंड मार्ग से गोपालगंज लाल स्कूल से होकर झंडा चौक गोपालगंज बंगाली काली तिराहा से तीन मढ़िया से तीन बत्ती स्थित बाबा की दरगाह पर सलामी उपरांत कटरा जामा मस्जिद से होकर नमक मंडी से शुक्रवारी घस्सू मुंशी मस्जिद चौराहे के शनिचरी चौगना स्थित मोनू बाबा के निवास स्थान पर पहुंची जहां बाबा ने सभी अरकान पूरे करते हुये रुख़्सती ली।सबारी प्रबन्ध कमेटी के अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि बाबा की सवारी माहे मुहर्रम की 10 तारीख यानि आज 09 अगस्त मंगलवार को बाद नमाज असिर शनिचरी चौगना स्थित मोनू बाबा निवास स्थान से प्रारम्भ होकर झील वोट क्लब से तीन मढ़िया से तिली रोड स्थित शहीदाने करबला पर समापन होगी।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: एक बार फिर से दल बदल कर भाजपा में शामिल हुए विधायक

Bundeli Khabar

छतरपुर: कलेक्टर का निरीक्षण, इलाज से लेकर साफ-सफाई तक का लिया जायजा

Bundeli Khabar

सैक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!