19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1626842530087
मध्यप्रदेश

मड़ियादो पहुँच कर कलेक्टर ने सुनी जन समस्याएं

Bundelikhabar

पँहुचे मड़ियादो, विभागीय योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, ग्रामीणों से मिले उनकी बाते व समस्या सुनी, अधिकारियो को दिए दिशा निर्देश

दमोह / भारती शर्मा

कल अपराह्न लगभग 3:30 बजे मडियादो पहुंचे। यहां पर विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों को समुचित दिशा निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग की समीक्षा के दौरान अप्रसन्नता जाहिर करते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर विश्वकर्मा को संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम गगन बिसेन विशेष रूप से मौजूद रहे। मडियादो पहुंचने पर ग्रामीण जनों की बातें व समस्याएं सुनी, उनके आवेदन लिए तथा अधिकारियों को समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए एसडीएम से कहा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तहत शत-प्रतिशत लाभान्वित सुनिश्चित किया जाए। अभियान चलाकर सहकारी बैंकों के किसानों को सदस्य बनाकर उन्हें क्रेडिट कार्ड दिलाए जाने के लिए भी कहा। साथ ही पशुपालकों की जानकारी लेकर कहा उनके भी किसान क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएं। साथ ही ऐसे किसानों को योजना तहत अच्छे दुधारू पशु दिलवाए जाएं। बैठक में उन्नत नस्ल के भैंस, बकरी पालन का बढ़ावा देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। बैठक में राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत मादा बछिया पैदा करने की योजना की जानकारी लेकर कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को लाभ दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें-प्रदूषण नियंत्रण के लिये सभी आवश्यक उपाय करें – कमिश्नर

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए स्कूल भवनों के शौचालय के संबंध में जानकारी ली, कहा कोई स्कूल भवनों में छत से पानी टपकता तो नहीं है, साथ ही कहा स्कूल परिसरों में अतिक्रमण कही हो तो हटाने के निर्देश दिए गए। विद्युत की समीक्षा के दौरान विद्युत वितरण कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि यहां पर विद्युत की स्थिति अच्छी है, किसानों को भी पर्याप्त बिजली दी जा रही है। महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान गर्भवती धात्री और कुपोषित बच्चों की जानकारी ली गई। जिन गर्भवती माताओं में खून की कमी है, समुचित निर्देश अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवराय क्षेत्र की परियोजना की पूर्ण जानकारी दी।

सीईओ जनपद पंचायत हटा ने बताया कि आयुष्मान कार्ड 3000 कार्ड बनाए जा चुके हैं, आज 250 कार्ड बनाए गए हैं, यहां 2000 कार्ड बनने बाकी है, साथ ही प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस में नाम जोड़े गए हैं, की जानकारी दी गई। क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में भी बताया।

राजस्व विभाग की समीक्षा की। राजस्व वसूली लक्ष्य अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीमांकन और डायवर्सन के संबंध में जानकारी ली गई और निर्देशानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया।

FB IMG 1626842526298

Bundelikhabar

Related posts

सिक्योरिटी गार्ड से बना बाबू और जोड़ ली करोड़ों की संपत्ति

Bundeli Khabar

छतरपुर: उपवनक्षेत्रपाल राजेंद्र पस्तोर पर डीएफओ की बिशेष कृपादृष्टि

Bundeli Khabar

हादसों की घाटी बगदरी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!