22.8 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20240204 WA00362
मध्यप्रदेश

जनभागीदारी अध्यक्ष ने की उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
शोभाराम यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन के जन भागीदारी अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार से भोपाल में उनके आवास पर मुलाकात की,एवं शासकीय महाविद्यालय के विकास संबंधी चर्चा की, जिसमे मुख्यतः बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु एवं महाविद्यालय में अन्य विषयों को बढ़ाने की सिफारिश की।

उच्च शिक्षा मंत्री से महाविद्यालय के भवन को लेकर यहां व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया जिसके संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा जल्द ही स्वीकृति देने का आश्वासन दिया गया।

ज्ञात हो कि वर्तमान में शोभासिंह यादव शासकीय महाविद्यालय में मात्र कला एवं वाणिज्य समूहों की पढ़ाई की जाती है एवं बच्चों को अन्य विषयों को लेकर पढ़ाई करने के लिए जबलपुर का रुख करना पड़ता है जिससे बच्चों को कई प्रकार की असुविधाओं का सामना भी करना पड़ता है इन्ही सब मांगों को लेकर जन भागीदारी अध्यक्ष बलराम यादव ने भोपाल जा कर उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर उक्त समस्याओं से अवगत कराया।


Bundelikhabar

Related posts

सोमवार से “हमारा घर.हमारा विद्यालय” में घर पर ही पढ़ेंगे विद्यार्थी

Bundeli Khabar

चरित्र प्रमाण-पत्र पर लाल स्याही से टिप्पणी लिखने वाले दो पुलिस कर्मी हुए निलंबित

Bundeli Khabar

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुँचे रहस मेला गढ़ाकोटा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!