29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210715 WA0006
मध्यप्रदेश

बिजावर: विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है आम लोगों को

Bundelikhabar

बिजावर/संववाददाता
बिजावर के विद्युत बिभाग की लापरवाही का खामियाजा किसी दिन आम आदमी को भुगतना पड़ सकता है प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजावर नगर में तहसील कार्यालय के सामने लगे ट्रांसफार्मर की ऊंचाई इन्सानो की ऊंचाई से कम है और दूसरी बात ट्रांसफार्मर से बिजली के जो तार निकले हैं वो पूरे तरीके से खुले हुए हैं जिसकी चपेट में कभी भी कोई इंसान आ सकता है और कोई अप्रिय घटना को बुलावा दे सकता है, ऐसा नही है शासन प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं से अनभिज्ञ हो।

यह भी देखें-अटल ज्योति अभियान के बाबजूद भी बिजावर में अघोषित बिजली कटौती

गैर तलब है कि अभी हाल ही नगर की सीमा से सटे ग्राम महुआझाला में करंट के कारण ही इतना बड़ा हादसा हो गया जिसका जख्म लोग आज तक नही भूल पाए हैं ऐसे में विद्युत बिभाग लापरवाही पर लापरवाही कर के किसी दूसरे बड़े हादसे को बुलावा दे रहा है चूंकि वह जगह जहां ट्रांसफार्मर लगा हुआ है वह बिजावर की सबसे व्यस्ततम जगहों में से एक है जहाँ तहलसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का आना जाना रहता है ऐसे में ये लापरवाही किसी भी घटना को अंजाम दे सकती है, वैसे शासन के नियमानुसार बरसात आने से पहले ऐसी जगहों को दुरुस्त किया जाता है जिसको विद्युत विभाग की भाषा मे मेंटेनेंस कहते हैं ताकि बरसात के दिनों करंट फैलने का खतरा न हो सके, किन्तु सोचने वाली बात यह है कि जहां लोगों को ये खुले तार नजर आ जाते हैं वहीं विद्युत विभाग को ये तार मिस्टर इंडिया बन जाते है और नजर नही आते।

IMG 20210715 WA0008

Bundelikhabar

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अल्प प्रवास पर पहुंचे खजुराहो

Bundeli Khabar

छतरपुर: लोकायुक्त की बड़ी कार्यवाही

Bundeli Khabar

धूम धाम से मना विश्व पर्यावरण दिवस

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!