21.7 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
images 5 14
मध्यप्रदेश

बिजावर: एक ओर हादसे में गई तीन लोगों की जान

Bundelikhabar

बिजावर/संवाददाता

कल का दिन बिजावर के लिए काला दिन था जहाँ सुबह की घटना में 6 लोग काल के गाल में समा गए तो वहीं रात के हादसे ने 3 लोगों को मौत की गिरफ्त में ले लिया, बिजावर क्षेत्रवासी अभी सुबह की घटना से उबर ही नही पाए थे कि रात में एक दर्दनाक हादसा और सामने आ गया।

IMG 20210712 WA0000

बिजावर अनुभाग अन्तर्गत पिपट थाना क्षेत्र मातगवा मार्ग पर दमोतीपुरा तिग्गड्डा के पास एक भीषण वाहन भिड़ंत हुई, प्राप्त जानकारी के अनुसाए बिजावर की ओर से जा रहे ट्रक की सामने से आ रही दुपहिया बाहन स्कूटी से भिड़ंत हो गई, हादसा देर रात की बताई जा रही है सूत्रों के अनुसार टक्कर इतनी भयानक हुई कि जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, मृतक युवाओ की पहचान रवि पिता जीवन कुशवाहा उम्र 20 बर्ष, हरचरण पिता बंदी कुशवाहा उम्र 25 बर्ष, अशोक पिता मोहन कुशवाहा 26 बर्ष,समस्त मृतक निवासी ग्राम जमुनिया पुरवा थाना पिपट के बताए जा रहे है, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पिपट थाना प्रभारी धर्मेंद्र जोनबार पुलिस बल के साथ पहुंचे,एवं शवो को सामुदायिक स्वास्थ्य बिजावर पहुंचाया गया।
चूंकि बिजावर मातगंवा मार्ग चौड़ा न होने के कारण अक्सर हादसे देखे गए हैं दूसरी ओर रात से समय बड़े वाहन अपर डिपर लाइट का इस्तेमाल बहुत कम करते हैं जिस कारण छोटे वाहन दुर्घटनाओं का शिकार होते है और लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ती है।

InShot 20210712 0758328742

Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर को नवाजा गया सेमी फाइनल्स ऑफ स्कॉच अवार्ड इंडिया से

Bundeli Khabar

डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई स्थाई कुलपति की नियुक्ति

Bundeli Khabar

पीएम की सभा मे जा रही बस ने ली एक युवक की जान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!