25.5 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624903979288
मध्यप्रदेशUncategorized

कोरोना वेक्सीनेसन प्रचार वाहन को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

Bundelikhabar

कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जनजागरूकता पैदा करने चलाये जायेंगे प्रचार वाहन
कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जबलपुर / सजल सिंघई

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने स्वयंसेवी संस्था गरीब नवाज कमेटी द्वारा चलाये जा रहे प्रचार वाहनों को आज दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गरीब नवाज कमेटी के प्रमुख श्री इनायत अली के अनुसार उनकी संस्था द्वारा शहर के लोगों को खासतौर पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों के लोगों को प्रचार वाहनों के जरिये कोरोना की वैक्सीन लगाने प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने लोगों को जागरूक करने तीन प्रचार वाहन तैयार किये गये हैं।
कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रचार रथों को रवाना करते समय गरीब नवाज कमेटी के कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता पैदा करने किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसके लिए संस्था के सभी सदस्यों को साधुवाद भी दिया।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण

Bundeli Khabar

छतरपुर जिले में समृद्धि अभियान

Bundeli Khabar

पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे हुए भाजपा में शामिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!