30.7 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Bundeli Khabar
Uncategorizedविदेश

पाकिस्तान से हुई दमोह वापिसी

Bundelikhabar

दमोह / भारती शर्मा
दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के आदिवासी ग्राम शीशपुर का एक युवक बारेलाल 2017 में लापता हो गया था जो ट्रेन के माध्यम से पाकिस्तान पहुंच गया, चूंकि वह 30 बर्षीय नौजवान मानसिक रूप से विक्षिप्त था 2019 में उसके पाकिस्तान में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्कालीन एसपी और कलेक्टर की मेहनत से उसको बापिस लाया गया। बारेलाल के बताए अनुसार उसने दो बर्ष तक वहां ईंट भट्ठे पर काम किया परंतु उसके बाद उसे पाकिस्तानी सुरक्षाबलों द्वारा पकड़ जासूसी के शक में जेल में बंद कर दिया गया जहां उसे तरह तरह की यातनाएं भी दी गई, किन्तु जब उसकी सूचना भारत को प्राप्त हुई तो सरकार द्वारा उसको वापिस लाने की कबायद शुरू कर दी गई, परिणामस्वरूप आज वह अपने घर पहुंच चुका है। लापता होने के बाद उसके परिजनों द्वारा लागतार तलाश की जाती रही किन्तु उनकी तलाश कहाँ जा कर खत्म होगी इसका अंदेशा शायद कोई नही लगा सकता था। बाद में इस बात की जानकारी मिली कि वह अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश कर गया है इसके बाद सभी उसके आने की संभावनाएं भी छोड़ दी थी। किन्तु परिजनों द्वारा जिला प्रशासन से लेकर दिल्ली तक गुहार लगाई गई नतीजन आज वह अपने गृह निवास सकुशल पहुंच गया।


Bundelikhabar

Related posts

बेसहारा एवं अनाथ बालकों से जुड़े समाचार के प्रकाशन में किशोर न्याय अधिनियम का पालन करें

Bundeli Khabar

स्वनिधि से संमृद्वि योजना के क्रियान्वयन में सागर नगर निगम देश में अव्वल

Bundeli Khabar

पाटन: बड़े हर्षोल्लास के साथ शासकीय कार्यालयों में किया गया ध्वजारोहण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!