23.6 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0801 225522
मध्यप्रदेश

अस्पताल में भीषण आग: 8 लोगों की मौत

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में लगी आग, 8 लोगों की जलकर हुई मौत, फायर ब्रिगेड की टीम जिला प्रशासन नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर मौजूद

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर स्थित चंडालभाटा दमोहनाका क्षेत्र स्थित न्यू लाइफ स्पेशिलिटी हास्पिटल में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में भीषण रुप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से 8 लोगो की मौत हो गई है,जिसमें 5 मरीज और 3 स्टाफ की मौत की पुष्टि खबर मिलते ही फायर बिग्रेड की गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई, वहीं पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, अस्पताल में भरती मरीजों को बाहर निकालने रेस्क्यू आपरेशन जारी है, हालांकि अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

बताया गया है कि चंडालभाटा दमोहनाका स्थित न्यू लाइफ स्पेशिलिटी अस्पताल में आज दोपहर अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में विकराल रुप धारण कर लिया, जिससे अस्पताल में भरती मरीजों से लेकर कर्मचारियों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई, आग ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया, यहां तक कि आग से चार मरीजों के जिंदा जलने की खबर है हालांकि अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा रही है. अस्पताल में आग लगने की खबर से आसपास के लोग एकत्र हो गए है, वहीं नगर निगम के दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने आग बुझाना शुरु कर दिया था, अस्पताल के अंदर मरीजों से लेकर कर्मचारी फसे रहे जिन्हे निकालने रेस्क्यू आपरेशन शुरु कर दिया गया है, खबर है कि आगजनी में 8 मरीज बुरी तरह झुलस गए है, जिनकी मौत की पुष्टि हुई है

वही मौके पर जिला कलेक्टर, सीएचएमओ,आईजी,एसपी,नगर निगम आयुक्त व बढ़ी संख्या में पुलिस एवं नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा वही आग की सूचना लगते ही मौके पर जनप्रतिनिधियों ने आकर घटना की जानकारी ली।

न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हादसे में मृतकों की सूची :-

* मृतक महिमा जाटव उम्र 23 साल निवासी नरसिंहपुर

* मृतक वीर सिंह पिता राजु ठाकुर उम्र 30 वर्ष न्यु कंचनपुर थाना आधरताल

* मृतक स्वाति वर्मा उम्र 24 साल ग्राम नारायण पुर मझगवां जिला सतना

* मृतक तनमय विश्वकर्मा पिता अमन उम्र 19 वर्ष नि. खटीक मोहल्ला थाना घमापुर

* मृतक दुर्गेश सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 42 वर्ष नि. ग्राम आगा सौद पाटन रोड थाना मढौताल

* मृतक सोनू यादव उर्फ अमर पिता श्री पाल उम्र 26 वर्ष नि. चित्रकूट मानिकपुर उ. प्र

* मृतक अनुसूइया यादव पति धर्मपाल उम्र 55 साल नि. चित्रकूट मानिक पुर उ.प्र.

आठवें मृतक जो महिला है की पहचान अभी नही हो सकी है


Bundelikhabar

Related posts

छतरपुर:तीन दिन खजुराहो प्रवास पर रहेंगे महामहिम

Bundeli Khabar

कांग्रेस पार्टी ने सहारा अभिकर्ताओं और निवेशकों के रुपये लौटाए जाने सांसद के घर का किया घेराव

Bundeli Khabar

जीका वाइरस से सर्तक और सावधान रहें : मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!