27.2 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
images 7 11
मध्यप्रदेशUncategorized

पन्ना भाजपा नेता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Bundelikhabar

पन्ना / ब्यूरो
पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के मुड़वारी गाँव मे भाजपा नेता सतीश मिश्रा ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अभी नाबालिक है जिसकी उम्र मात्र 17 बर्ष है। घटना के बाद पीड़िता पुलिस थाना पहुंची जहाँ उसने पिता की करतूत को पुलिस के सामने उजागर किया हालांकि बच्ची डरी सहमी हुई है जो शायद घटना पर यकीन नही कर पा रही है हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधी को मात्र 24 घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता की स्थिति देखते हुए उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Screenshot 2021 0625 220714 1

प्रकरण पर राजनीति गर्म-
उक्त प्रकरण को ले कर कांग्रेस नेता ने राजनैतिक हस्तक्षेप करते हुए ट्वीट किया है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के क्षेत्र में ही ऐसी घटना सामने आई है मतलब मामा के राज में ही बेटियां सुरक्षीत नही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान मात्र दिखवा है।

उक्त घटना ने एक बार फिर भाजपा की किरकिरी कर दी है जिस पर विरोधी पार्टियां तंज कसने में पीछे नही है और शिवराज मामा के राज में बेटियों को असुरक्षित बता रहीं है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर:नगर परिषद की निष्क्रियता के चलते रसरंग पार्क बना शराबियों का अड्डा

Bundeli Khabar

न बैंड बाजा न शहनाई बगैर दहेज की अनोखी शादी

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में बनेगा सामुदायिक भवन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!