26.4 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images 5 1
मध्यप्रदेश

संगीत की देवी लता दीदी के सम्मान में म.प्र. सरकार का बड़ा फैसला

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज स्मार्ट सिटी पार्क, भोपाल में भारत रत्न स्व.लता मंगेशकर जी की स्मृति में वटवृक्ष का पौधा रोपा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लता जी हमारे बीच अपने गीतों, संगीत के माध्यम से सदैव बनीं रहेंगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में इंदौर में उनके नाम से संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी और एक ऐसा संग्रहालय जिसमें लता जी ने जब भी जो भी गाया है वह उपलब्ध रहेगा, इंदौर में ही उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो सबको प्रेरणा देगी। लताजी केवल संगीत जगत की रोशनी नहीं थीं, वो देशभक्ति का भी ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे बड़े-बड़े लोग प्रेरणा लेंगे।

उनके जन्मदिन पर ही हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा,उनके चरणों में पुन: विनम्र श्रद्धांजलि दी जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

अटल ज्योति अभियान के बाबजूद भी बिजावर में अघोषित बिजली कटौती

Bundeli Khabar

नगर की बालिका ने हासिल किया जिले में प्रथम और प्रदेश में आठवां स्थान

Bundeli Khabar

छतरपुर:तीन दिन खजुराहो प्रवास पर रहेंगे महामहिम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!