30.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1624119233068
मध्यप्रदेश

अतिक्रमण पर चली शासन की जेसीवी

Bundelikhabar

जबलपुर / सजल सिंघई

कृषि उपज मंडी के शेड क्रमांक तेरह के अतिक्रमण हटाये गये

शासकिय भूमि पर लोगों के अतिक्रमण के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते चले जा रहे हैं आये दिन लोग अतिक्रमण शासिकीय भूमि पर अपने तंबू गाढ़ रहे हैं। जबलपुर नगर में पिछले दो बर्षों से अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े। इसी के चलते जबलपुर नगर में आये दिन अतिक्रमण से शाशकीय भूमि को मुक्त कराने की मुहिम जारी रहती है और प्रशासन अपनी पूर्ण मुस्तैदी से अतिक्रमण को हटवाने में लगा हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को प्रशासन ने अपने दल बल के साथ कृषि उपज मंडी जबलपुर में शेड नम्बर -13 में वर्षों से किये गये अतिक्रमणों को मुक्त कराया। शनिवार की सुबह प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही में अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस शेड पर व्यापारियों द्वारा विभिन्न रूप में कब्जा किया गया था जिससे इसका उपयोग मंडी कार्य हेतु नहीं किया जा पा रहा था।
मंडी के शेड क्रमांक-13 के अतिक्रमण आज नगर निगम व पुलिस बल की सहायता से हटवाया गया और शेड को खाली कराकर मंडी को दिया गया।

FB IMG 1624119228287

कार्यवाही एसडीएम श्री नमः शिवाय अरजरिया, सीएसपी श्री तुषार, तहसीलदार राजेश सिंह, नायब तहसीलदार संदीप जायसवाल, नायब तहसीलदार दिलीप चौरसिया, मंडी सचिव श्री सैयाम, नगरनिगम अतिक्रमण दल व पुलिस बल की उपस्थिति में की गई।

FB IMG 1624119222651

Bundelikhabar

Related posts

प्रदेश में अब कोई भिखारी नही रहेगा भूखा: सरकार बांटेगी राशन

Bundeli Khabar

किसानों,आमजनों व युवाओं की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे:पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी

Bundeli Khabar

लोकायुक्त कार्यवाही: जबलपुर नगर निगम…..

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!