24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण न करने पर 20 हजार का जुर्माना

Bundelikhabar

दमोह / ब्यूरो
अनिराकृत पाई गई 200 शिकायतें पर 26 एल-1,एल-2 अधिकारियों पर 20 हजार रूपये का जुर्माना किया अधिरोपित

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह जुलाई 2021 में अनिराकृत पाई गई 200 शिकायतें जिनके निराकरण एल-1,एल-2 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों की अव्हेलना किये जाने के फलस्वरूप 26 एल-1,एल-2 अधिकारियों पर प्रति शिकायत 100 रूपये के मान से 20 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। निर्देशित किया है कि अर्थदण्ड की राशि 07 दिवस में लोक सेवा प्रबंधन दमोह के कार्यालय (कक्ष क्रमांक 72,कलेक्ट्रेट) में जमा करते हुये रेडक्रास सोसाइटी की रसीद प्राप्त करें, साथ ही आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न होने पाये। ज्ञातव्य है कि नागरिकों की शिकायतों के गुण्वत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा सीएम हेल्पलाईन 181 को संचालित किया जा रहा है। सीएम हेल्पलाईन 181 पोर्टल पर नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण में एल-1, एल-2 अधिकारियों का मुख्य उत्तरदायित्व रहता है। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के संबंध में लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा पर्याप्त प्रशिक्षण भी दिया गया है, साथ ही समय-समय पर निर्देश भी जारी किये गये है। प्रशिक्षण एवं निर्देशों के उपरांत भी सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें अनिराकृत पाई जा रही है।

अधिरोपित जुर्माना राशि शीघ्र जमा करें अधिकारीगण

सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह जुलाई 2020 से जुलाई 2021 तक अनिराकृत पाई गई 200 शिकायतों में 14 विभागों द्वारा अभी तक अधिरोपित जुर्माना राशि 74350 रूपये जमा नहीं करने पर अप्रसन्नता जाहिर की है। सभी संबंधित अधिकारियों से अधिरोपित जुर्माना राशि शीघ्र जमा करने निर्देशित किया है।

FB IMG 1630442492760 1
यह भी पढ़ें-पाटन: क्षेत्र में एक-तरफा चल रही है बिजली विभाग की तानाशाही


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: साहब हरिजन हूँ इसलिए नहीं सुनते हैं सवर्ण अधिकारी

Bundeli Khabar

बिजावर: नगर की ऐतिहासिक हस्ती कविराज बिहारी जी की समाधि पड़ी वीरान

Bundeli Khabar

महिला बाल विकास के अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते बंद पड़ी रहती आंगनवाड़ी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!