27.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210610 WA00962
मध्यप्रदेश

यातायात प्रभारी ने दुकानदारों के लिए बनाया रेड लाइन नियम

Bundelikhabar

यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने उठाए ठोस कदम। यातायात प्रभारी ने दुकानदारों के लिए बनाया रेड लाइन नियम। चौक बाजार इलाके की दुकानों के बाहर खिंचवाई रेड लाइनरेड लाइन नियम का पालन करने से सुगम रहेगी यातायात व्यवस्था

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)छतरपुर शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए अब मैदान में आकर नवागत नियुक्त हुई यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने मोर्चा संभाल लिया है।

IMG 20210610 WA0096

अक्सर देखा जाता है चौक बाजार इलाके में दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकान का सामान रख लिया जाता है जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ती है और जाम की स्थिति निर्मित होती है। छतरपुर शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन में यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने चौक बाजार इलाके में संचालित दुकानों के बाहर रेड लाइन खिंचवाई, यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री के द्वारा रेड लाइन के द्वारा दुकान के बाहर रेड लाइन खिंचवा कर दुकानदारों को रेड लाइन के अंदर सामान रखने की समझाइस दी और कहा कि सभी दुकानदार रेड लाइन के नियम का पालन करेंगे ,यदि रेडलाइन के बाहर दुकानदार का सामान रखा पाया जाता है,तो उस दुकानदार के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।
यातायात प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने कहा कि अगर सभी दुकानदार इस रेडलाइन नियम का पालन करेंगे तो छतरपुर शहर में जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी और हमारा यातायात सुगम रहेगा।


Bundelikhabar

Related posts

हत्या: दिनदहाड़े सिर पर पटका पत्थर

Bundeli Khabar

जन सहायता समिति द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अनुपम पहल

Bundeli Khabar

भ्रष्टाचार रिपोर्ट: रोजगार सहायक द्वारा लाखों का गवन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!