26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210610 WA0042
मध्यप्रदेश

शराब का जखीरा बरामद

Bundelikhabar

जबलपु(सजल सिंघई)– जबलपुर की अधारताल पुलिस ने एक ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है।प्राप्त सूत्रों के अनुसार पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब शहडोल के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने सूचना पर चैकिंग प्वाइंट पर उक्त ट्रक को रोका तो उसमें 1310 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

IMG 20210610 WA0043

अधारताल पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एमपी 09 एचजी 0155 ट्रक में बड़ी तादद में अंग्रेजी शराब इंदौर से शहडोल ले जा रही थी। पुलिस ने संबंधित ट्रक को हाईवे चैकिंग प्वाइंट पर रोककर चालक और परिचालक से इतनी बड़ी मात्रा में शराब ले जाने के दस्तावेज पूछे तो उन्होंने सिर्फ 1300 पेटी अंग्रेजी शराब के कागज पेश किए। इस पर शक हुआ तो ट्रक में चढ़कर शराब पेटियों की गिनती की तो उसमें 10 पेटी ज्यादा निकली। इस पर अधारताल पुलिस ने ट्रक सहित चालक और परिचाल को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया।

Screenshot 20210610 150823

Bundelikhabar

Related posts

एसपी के आदेश को थाना प्रभारी ने किया दरकिनार

Bundeli Khabar

15 अगस्त 2022 तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

Bundeli Khabar

मजदूरों से भरा ट्रक पलटने से 1 की मौत 16 घायल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!