33 C
Madhya Pradesh
June 9, 2026
Bundeli Khabar
देश

दरोगा चयनित अभ्यर्थियों को आज तक नही मिली ज्वायनिंग

Bundelikhabar

झांसी(भूपेंद्र बशिष्ठ)– उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बर्ष 2016 में सीधी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित कराई गई थी, उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को बर्ष 2019 में प्रशिक्षण हेतु अलग अलग पुलिस महाविद्यालय भेजा गया था किंतु आज दिनांक तक उनको ज्वायनिंग नही मिल पाई है और चयनित होने के बाद भी बेरोजगारों की तरह घूम रहे है किंतु इस ओर प्रशासन अपना ध्यान केंद्रित नही कर रही है। चयनित अभ्यार्थी झांसी निवासी प्रमोद यादव के अनुसार बर्ष 2019 में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद से अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके हैं किंतु प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद भी हम लोगों को ज्वायनिंग नही मिल पा रही है। और न ही आज दिनांक तक हम लोगों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है। हम लोग बेरोजगारों की तरह घूम रहे है किंतु सरकार हम लोगों की कोई सुध नही ले रही है। अभ्यार्थी के अनुसार पुलिस भर्ती के लिए हम लोगों को कई बर्षों तक मेहनत करनी पड़ती है तब जा कर कहीं ये अवसर आता है कि हम लोगों को ये खुशखबरी मिलती है आपका चयन हो गया किन्तु प्रशासन की रुचि के चलते हम लोगों की खुशी धीरे धीरे मातम में बदलने लगी है।


Bundelikhabar

Related posts

युवराज सिंह, पीवी सिंधु, सायना नेहवाल और गोपीचंद का पीएम मोदी के जन्मदिन पर एबीटीवायपी के ब्लड डोनेशन को समर्थन

Bundeli Khabar

चीन ने शुरू की दुनिया की सबसे तेज ट्रैन, 600 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड

Bundeli Khabar

यहाँ साक्षात विराजते हैं हनुमान जी, सिद्ध क्षेत्र दोनी जी सरकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!