27 C
Madhya Pradesh
July 19, 2026
Bundeli Khabar
images 4 7
मौसम

छमा-छम बारिश- बरशेंगे बदरा

Bundelikhabar

भोपाल- मानसून की सक्रियता की आहट आज से ही सुनाई देने लगेगी आज लगभग 5 संभागों के 36 जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक सागर, शहडोल, रीवा , होशंगाबाद सहित जबलपुर संभागों में बारिश के आसार हैं जिसको यदि मौसम विशेषज्ञों की माने तो यह मानसून के पहले की हलचल है क्योंकि इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मानसून एक साथ उठ रहा है जो सात साल बाद ऐसा होगा। एवं मौसम विभाग की मानें तो इस बर्ष सामान्य से ज़्यादा बारिश के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार आज इन संभागों के समस्त जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी तथा गरज के साथ बारिश की भी संभावनाएं प्रबल हैं इसलिए इन संभागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
15 से 20 जून के मध्य आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के रास्ते मध्य प्रदेश में दाखिल होगा तो वहीं दूसरी और बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाब का क्षेत्र निर्मित होने लगा है जिसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून दो रास्तों से प्रवेश करेगा। इसी के चलते मौसम में नमी होना चालू हो गया है केवल मध्यप्रदेश के ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में मानसून पहुचने में थोड़ी देरी कर सकता है अनुमानों की माने तो 26 जून तक मानसून इस क्षेत्र में सक्रिय हो सकता है।

Screenshot 20210606 191710
Screenshot 20210606 1917222
Screenshot 20210606 191722

Bundelikhabar

Related posts

45 जिलों में आफत की बारिश होगी: अलर्ट हुआ जारी

Bundeli Khabar

पानशेत,खडकवासला डैम से अब नहीं छोड़ा जायेगा पानी

Bundeli Khabar

प्रदेश के इन जिलों में होगा गर्मी का प्रकोप

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!