21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210530 WA0009
मध्यप्रदेश

लोकसभा सांसद एवं विधायक द्वारा प्रदान किये गए स्वास्थ उपकरण

Bundelikhabar

जबलपुर(सजल सिंघई)- लोक सभा सांसद और भाजपा के बरिष्ठ नेता श्री राकेश सिंह जी ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी और पाटन को डिजीटल एक्सरे मशीन की सुविधा प्रदान की। कोरोना काल मे स्वास्थ सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री सिंह ने कटंगी और पाटन अस्पताल को ये सुविधा मुहैया कराई है। गैर तलब है की लोक सभा सांसद श्री राकेश सिंह जी पूर्व में भी जबलपुर में काफी स्वास्थ संबंदी उपकरण प्रदान कर चुके हैं एक्सरे मशीन प्रदान करने के साथ ही उन्होंने फीता काट कर एक्सरे रूम का उद्घाटन भी किया एवं उक्त उपकरण उन्होंने स्वास्थ सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अपनी सांसद निधि से प्रदान किये। तथा इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय विधायक श्री अजय विश्नोई जी ने 15 ऑक्सिजन काँसेंट्राटोर, CRP और डीडाइमर जाँच की बायओकेमिस्ट्री मशीन प्रदान की। हालांकि विधायक श्री विश्नोई जी पूर्व में भी पाटन और कटंगी अस्पतालों को समय समय पर अपना यथोचित योगदान देते रहे हैं। खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ आदर्श विश्नोई जी द्वारा माननीय सांसद श्री राकेश सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक श्री अजय विश्नोई जी का आभार प्रकट किया गया। डॉ. विश्नोई जी के अनुसार जब कोरोना काल में समस्त सुविधाओं की एक बड़ी जरूरत मानी जा रही है ऐसे में माननीय सांसद जी एवं विधायक जी द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत सराहनीय है।और ऐसी पहल का समस्त खंड चिकित्सा स्टाफ स्वागत एवं आभार प्रकट करता है।

IMG 20210530 WA0010

Bundelikhabar

Related posts

दुर्घटना ग्रस्त वाहन को देख SDM ने पेश की मानवता की मिशाल

Bundeli Khabar

आत्महत्या: महिला पटवारी ने फाँसी लगा कर दी जान

Bundeli Khabar

पांच बर्ष की बच्ची रहस्यमय तरीके से हुई ग़ायब

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!