31.8 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

रेत रॉयल्टी के विवाद को लेकर हुई फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

Bundelikhabar

जबलपुर – रेत की रॉयल्टी पर हुई नोकझोंक इतनी बढ़ी की बात बंदूक तक पहुंच गई। घटना है शाहपुरा थाना क्षेत्र की जहां देर रात रेत की रॉयल्टी को लेकर दो पक्ष आपस मे भिड़ गए और लगभग आधा दर्जन राउंड फायरिंग हुई जिसमें भाजपा युवा नेता दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ाव रेत नाके पर यह घटना मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को हुई जहां रॉयल्टी लेने वाले सख्श ने विपक्षी व्यक्ति के ऊपर गोली चला दी जो भाजपा नेता एवं समाजसेवी दीपक सिंह के चेहरे पर लगते हुई दूसरी ओर निकल गई। जिनका इलाज जबलपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है और हालात नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में दीपक सिंह के समर्थको ने अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है ताकि दीपक सिंह के साथ ऐसा कृत्य करने वाले अपराधियों को सजा मिल सके।
पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर लगभग एक दर्जन फायरिंग के सबूत मिले हैं मामले कि विवेचना चल रही है विवाद रेत की रॉयल्टी के चलते हुआ है अपराधी अभी पकड़े नही गए हैं किन्तु फरार अपराधी जल्द ही पुलिस हिरासत में होंगे।

images 3 1

Bundelikhabar

Related posts

बिजावर दर्दनाक हादसे पर शिवराज सिंह चौहान ने व्यक्त किया दुख

Bundeli Khabar

बांधे रक्षा सूत्र, उपवास कर बकस्वाहा के जंगल बचाने की ली शपथ

Bundeli Khabar

“आपकी जनपद आपके द्वार” कार्यक्रम को मिला जन-समर्थन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!