24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1622002714699
मध्यप्रदेश

मंडियों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती हो पालन , मास्क और सोशल डिस्टेनसिंग जरूरी – कलेक्टर जबलपुर

Bundelikhabar

जबलपुर (सौरभ शर्मा) – कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज देर शाम कृषि उपज मंडी परिसर स्थित थोक सब्जी मंडी का निरीक्षण किया । इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंडी में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने तथा मास्क न पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश सबंधित अधिकारियों को दिये । निरीक्षण के दौरान आलू-प्याज एवं थोक सब्जी एवं फल व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से भी चर्चा की गई तथा उनसे कोरोना कर्फ्यू की पाबंदियों का पालन करने एवं मंडी में कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो इसके लिये बनाई गई व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया गया । इस मौके पर अधिकारियों को सब्जी लेकर आने वाले किसानों एवं फुटकर व्यापारियों के अलावा अन्य किसी को भी मंडी परिसर में प्रवेश न देने के निर्देश दिये गये तथा भीड़ एकत्रित होने की सूरत में दोषी व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज करने की हिदायत भी दी गई । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी के साथ निगम आयुक्त सन्दीप जीआर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कासवानी भी मौजूद रहे। गैर तलब है कि जबलपुर जिले कोरोना संक्रमण दर दिन प्रतिदिन घटती जा रही है ऐसे ये जरूरी है कि कोरोना गाइड लाइन के नियमो का पालन किया जाए ताकि जिस परिस्थिति से शहर गुजर चुका है वो पुनः निर्मित न हो सके ऐसे में प्रशासन के साथ साथ आम नागरिकों को भी अपनी सहभागिता देनी होगी। ताकि जबलपुर जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो सके।

FB IMG 1622002714699

Bundelikhabar

Related posts

पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद

Bundeli Khabar

युवा कांग्रेस ने शहीद दिवस पर पुण्य स्मरण कार्यक्रम का किया आयोजन।

Bundeli Khabar

यशिका और अबीर ने जीती संभाग स्तरीय प्रतियोगिता

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!