30.5 C
Madhya Pradesh
July 27, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 0830 110748
क्राइम

हत्या: पति ने की नवविवाहिता पत्नी की हत्या

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी/उत्तरप्रदेश
स्योहारा : लगभग 3 माह पहले हुए प्रेम विवाह के बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने मृतका के पति सास और ससुर को हिरासत में ले लिया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


मामला है स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मंगल खेड़ा का जहां के रहने वाले 21 वर्षीय सलमान का अपने ही पड़ोस की 20 वर्षीय मरजीना के साथ प्रेम विवाह हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से दहेज को लेकर पति और पत्नी में विवाद होता रहता था। आरोप है कि शनिवार की रात करीब 11:30 बजे सलमान ने अपनी पत्नी मरजीना की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के बहनोई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसपी पूर्वी राम अर्ज, पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल और थाना अध्यक्ष स्योहारा आशीष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका मरजीना के पति सलमान, ससुर शरीफ और सास शबनम को हिरासत में ले लिया। मृतका के भाई अरशद की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।


Bundelikhabar

Related posts

गैंगरेपः नाबालिग से 33 ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 28 गिरफ्तार

Bundeli Khabar

देर रात तलवार से हमला कर युवक की हत्या

Bundeli Khabar

अस्सी हजार रुपये की शराब जप्त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!