21.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 1127 154350
क्राइम

सबसे बड़ी सोना लूट के दो संदिग्ध पुलिस गिरफ्त में

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

सौरभ शर्मा/ब्यूरो डेस्क
विगत दिनों कटनी के इतिहास में हुई सबसे बड़ी लूट के दो संदिग्ध अपराधी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं, दोनो संदिग्धों को मंडला के पास निवास से पकड़ा गया है। ज्ञात हो कि विगत दिनों कटनी के मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस बैंक में फिल्मी स्टाईल में अपराधियों ने धावा बोला था जिसमे बैंक में रखा तकरीबन 8 करोड़ मूल्य का 15 किलो सोना ले उड़े थे जिसकी पुलिस बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

गृहमंत्री ने स्वयं लिया था संज्ञान:
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मामले में संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए हैं जिसके चलते जबलपुर रेंज आईजी एवं एडीजी उमेश जोगी ने तीन राज्यों से संपर्क साधा है साथ ही जबलपुर रेंज के समस्त पुलिस बल को अलर्ट पर रखा हुआ है, इसी तत्परता से कार्य करते हुए पुलिस ने निवास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

बिहार की सुबोध सिंह गैंग डाल रही कई राज्यों में डकैती:
जानकारी के मुताबिक बिहार का कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह ऐसे ही कई राज्यों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है किंतु वह अभी बिहार जेल में बंद है लेकिन वह जेल के अंदर से ही अपने गुर्गों को कमांड करता है तथा जेल के अंदर ही छोटे छोटे चोरों को बड़ी वारदात के लिए ट्रेंड करता है।

Screenshot 2022 1127 154424

गोरखपुर क्षेत्र के कैमरों में दिखी बिहार की कार:
ऐसा माना जा रहा है कि अपराधी काफी दिनों से रेकी कर रहे थे एवं महीने भर की रेकी करने के बाद उक्त घटना को अंजाम दिया, घटना के समय 5 हथियार बंद अपराधी बैंक में घुसे और तकरीबन 20 मिनिट तक बैंक के अंदर रहे फिर बिहार के नंबर प्लेट वाली गाड़ी से फरार हो गए, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस को गोरखपुर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों में एक बिहार की गाड़ी दिखी जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

अन्तर्राज्यीय सैक्स रैकेट का खुलासा

Bundeli Khabar

जादू-टोना के शक में डबल मर्डर मिस्ट्री

Bundeli Khabar

दुष्कर्म: महिला वकील के साथ कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!