22.8 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

जबलपुर पुलिस ने दो अलग अलग जगह दिखाया अपना अमानवीय चेहरा

Bundelikhabar

जबलपुर (ब्यूरो)- जबलपुर पुलिस ने फिर अपनी कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह अंकित किया है दो अलग अलग जगह से सामने आई घटनाएं, जहां के वीडियो वायरल हो रहे हैं।


पहली घटना थाना अधारताल – थाना अधारताल क्षेत्र में एक नाबालिक बालक फल की दुकान लगाए हुए थे जहां पुलिस ने पहुंच कर उसके साथ मारपीट की उक्त घटना का विरोध जब एक आम नागरिक ने किया तो उसके खिलाफ धारा353 का प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया गया। चूंकि उस बालक की केवल इतनी गलती थी कि वो अपनी जीविका चला रहा था उसको समझाईस देने की जगह लाठियां दी गई। चूंकि प्रशासन के नियमो के अनुसार वो बालक चलित ठेले पर अपने फल बेच रहा था उसके साथ मारपीट करने के साथ ही उसका काफी नुकसान कर पुलिस ने अपनी बर्बरता का उदाहरण पेश किया।

Screenshot 20210523 131437


दुसरी घटना छोटी लाइन – यहां पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक महिला अपने पति के साथ निकली बस उसकी छोटी सी गलती की सजा उसको सर फुड़वा कर भुगतनी पड़ी। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने रोका उसके न रुकने पर उसको पीछे से लाठी से वार किया गया जिससे उसके सर में चोट आई और खून से लथपथ हो गई जिस घटना का वीडियो वहां उपस्थित लोगो ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। किन्तु पुलिस द्वारा उसको एक दुर्घटना बताया गया जो मोटरसाइकिल से गिरने के कारण हुई।

Screenshot 2021 0523 131532

Bundelikhabar

Related posts

जिला अधिवक्ता संघ ने किया आज काम बंद

Bundeli Khabar

नकली रेमडीसीवार फिर नकली नोट और अब पकड़ा गया नकली खाद

Bundeli Khabar

प्राकृतिक_आपदा के प्रकरणों में शिथिलता नही बरते- कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!