सागर/ब्यूरो
राष्ट्रपिता पूज्य महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक चार सदर के तत्वाधान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी आदि उपस्थित कांग्रेसजनों ने पूज्य महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव का गायन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फिरदोष कुरैशी,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,अभिषेक पाठक,एम.आई खान, जयदीप तिवारी,समीर मकरानी आदि ने विचार व्यक्त किये। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आर.आर. पारासर, मुकेश खटीक, साबिर मास्टर, अजीत सिंह, फैसल कुरैशी, संजय राव, शफीक कुरैशी, अन्नू राठौर, यूनुस खान, दीपक कुर्मी, नियाज अहमद आदि काँग्रेसजन मौजूद थे।

