23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1621582135059 1
मध्यप्रदेश

बकस्वाहा जंगल बचाव आंदोलन

Bundelikhabar

एडिटर रिपोर्ट (सौरभ शर्मा) – आज बक्सवाहा जंगल बचाने की मुहिम ओर तेज हो गई है लोगों ने अपने प्राण की आहुति देने तक का संकल्प कर लिया है यह केवल और केवल प्रकृति प्रेम और मानव जीवन की रक्षा की कोशिश है जिसमे अब लोग सारे मध्य प्रदेश से जुड़ गए है जिसमे जिले और संभाग की सरहदें भी खत्म ओ गई हैं

FB IMG 1621672753574

यही वह सुंदर जगह है जिसे बंजर कर हीरा निकाला जाना है । जिसमे तकरीबन 2 लाख 15 हजार पेड़ काटे जाने हैं । इसमें दुर्भाग्य की बात है कि जंगल तो काटा ही जाएगा उसके साथ जंगल मे रहने वाले हजारों वन्य प्राणी मोर,हिरण,नीलगाय,बंदर बहुत से पक्षी आदि अन्य जीव सभी बेघर किए जायेंगे ,साथ ही बुंदेलखंड और विंध्य पर्वत श्रृंखला की जमीन से एक सुंदर जंगल का नामो निशान मिट जाएगा।

FB IMG 1621672736518

पेड़ को पेड़ बचा रहा है तो समझ जाइए फिर कि इंसान अगर पेड़ को बचाएगा तो कितना अच्छा होगा हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि पेड़ काटने नहीं चाहिए प्राण जाए पर वृक्ष ना जाए अगर पढ़े लिखे लोग ही पेड़ कटवा डालेंगे तो फिर पढ़ाई का मतलब क्या है और अगर जन प्रतिनिधि ही जनता के जीवन की सुरक्षा ना कर सकें तो वो कैसे जन प्रतिनिधि। इसीलिए आज जनता जागरूक हो गई और कोरोना काल की आपदा को देख ये समझ गई है कि ऑक्सीजन का क्या महत्व है।

FB IMG 1621672822230

सरकार की ये कैसी नीति –

अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के रायसेन में एक घटना सामने आई थी कि एक किसान को एक पेड़ काटने पर लगभग 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था किन्तु आज सरकार की सहमति से जब लाखों पेड़ काटे जायेंगे तो ये जुर्माना कोन भरेगा या फिर कानून में जुर्माना केवल नागरिकों को है शासकीय अमले को नहीं। क्योंकि एक पेड़ अपने जीवन में तकरीबन 12 लाख रु की ऑक्सीजन, 24 रू का प्रदूषण नियंत्रण, 19 लाख रुपए का मिट्टी संरक्षण और 4 लाख रुपए का वाटर फिलट्रेशन देता है मतलब तकरीबन 50 लाख रूपये एक पेड़ की कीमत होती है तो इन लाखों पेड़ों का जुर्माना कौन चुकाएगा। और ये वो अमूल्य संपदा है जिसकी भरपाई रुपए पैसे से नहीं हो सकती है।


Bundelikhabar

Related posts

दुर्घटना ग्रस्त वाहन को देख SDM ने पेश की मानवता की मिशाल

Bundeli Khabar

स्वतंत्रा दिवस की तैयारियों को ले कर समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

राजस्व एवं अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का जल्द करें निराकरण- कलेक्टर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!