23.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1621624900274
मध्यप्रदेश

प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ने क्राइसिस कमेटी कि बैठक के बाद सीएचसी पाटन का किया मुआयना

Bundelikhabar

पाटन (सजल सिघई) – जबलपुर जिला प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया ने पाटन पहुंच कर जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में क्राइसिस कमेटी के सदस्यों को संबोधित किया। गैर तलब है कि प्रभारी मंत्री दो दिवसीय जबलपुर प्रबास के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जिसके तहत आज दोपहर जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में क्राइसिस कमेटी के सदस्यों से कोरोना समीक्षा संबंधी बैठक की। बैठक में जिला कलेक्टर श्री शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा, क्षेत्रीय विधायक श्री अजय विश्नोई, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदय भान सिंह, एसडीएम श्री पांडे, बीएमओ श्री आदर्श विश्नोई जी के साथ समस्त प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का जायजा लिया एवं पर्याप्त स्वस्थ सुविधाओं को देख कर बीएमओ पाटन आदर्श विश्नोई जी अथक परिश्रम एवं प्रयासों कि सराहना की। समुदायिक स्वास्थ केंद्र पाटन में कोरोना वार्ड पहुंच कर डॉक्टर्स के साथ मरीजों की भी हौसला अफजाई की। इसके पश्चात पाटन में कार्यक्रम को विराम देते हुए शहपुरा की ओर प्रस्थान कर गए।

IMG 20210522 WA0000

Bundelikhabar

Related posts

पं. रुद्रदत्त दुबे द्वारा रचित काव्यकृतियों का सुरमयी विमोचन

Bundeli Khabar

छतरपुर सोशल मीडिया पर हथियार सहित फ़ोटो अपलोड करने वाला गिरफ्तार

Bundeli Khabar

श्रमजीवी पत्रकार परिषद के तत्वावधान में तान्या कान्वेंट में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!