24.7 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210728 WA0015
मध्यप्रदेश

बिजवार: शुरुआती बरसात ने खोली नगर परिषद की सफाई की पोल

Bundelikhabar

बिजावर / शमीम खान
बिजवार नगर परिषद की सफाई की पोल शरुआती बरसात ने ही खोल कर रख दी है जगह की नालियाँ चोक पड़ी हुई है पानी के साथ कीचड़ भी सड़कों पर बह रहा है, जगह-जगह कचड़ा भी सड़कों फैल गया है।

यह भी पढ़ें-छतरपुर: अन्नोत्सव कार्यक्रम होगा शुरू

वार्ड क्रमांक 10 अयोध्या बस्ती बिजावर जहां कचरा और गंदगी का अंबार लगा हुआ है कोरोना जैसी महामारी के समय भी बीमारियों को आमंत्रण दे रहे हैं इस ओर नगर परिषद बिजावर कोई ध्यान नही दे रही है सोचने वाली बात यह है कि जिस नगर परिषद में दो-दो सफाई दरोगा हों वहां कचड़ा सड़कों पर देखा जाता है अब इससे ज़्यादा निष्क्रियता का उदाहरण दूसरा क्या होगा।

IMG 20210728 WA0012

शासन के नियमो के मुताबिक बरसात आने से पहले प्रत्येक वार्ड की नालियों की सफाई की जाती है ताकि पानी की निकासी में कोई अवरुद्ध पैदा न हो, सड़कों पर कीचड और कचड़ा इकट्ठा न हो, जिससे कि मच्छर आदि कीटाणु न पनप सके और बीमारियों का संक्रमण न फैले, किन्तु नगर परिषद बिजावर अपनी चिर निद्रा में लीन है हालांकि लोगों का मानना है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी वार्डों का भ्रमण करना चाहिए ताकि जमीनी सच्चाई से परिचित हो सकें किन्तु मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास दो-दो परिषदों का पदभार होने के कारण वो अपनी मुख्य नगर परिषद बिजावर को ही नजरंदाज कर बैठे हैं।

IMG 20210728 WA0013

Bundelikhabar

Related posts

नगर में सूदखोरी का धंधा जोरों पर नहीं हो रही कार्रवाई

Bundeli Khabar

बैंक और बिभाग समन्वय के साथ करें लक्ष्य पूर्ति – कलेक्टर

Bundeli Khabar

खनिज प्रतिष्ठान मंडल, कार्यपालिक समिति द्वारा 15.38 करोड़ लागत के विकास कार्य स्वीकृत

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!