22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2024 11 03 13 39 33 78 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12
महाराष्ट्र

अंधेरी ईस्ट से सामाजिक कार्यकर्ता स्वीकृति प्रदीप शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगी चुनाव…

Bundelikhabar

महाराष्ट्र : पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृति शर्मा ने शिवसेना (शिंदे) की पार्टी से टिकट न मिलने के कारण निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया और अपना नामांकन पत्र भी जमा कर दिया हैं। जिसके कारण विधानसभा का चुनाव भी काफी रोमांचक होने वाला हैंScreenshot 2024 11 03 13 39 33 78 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने 36.45 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है, उनकी सालाना आय 2023-24 में 2.61 करोड़ रुपए रही, जबकि उनके पति की आय केवल 1.48 लाख रुपए ही हैं। इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संपत्ति उनकी मेहनत से अर्जित है,
जो इस चुनाव में चर्चा का विषय भी बना हुआ हैं। शिवसेना से टिकट न मिलने के बाद नाराज स्वीकृति शर्मा ने अंधेरी ईस्ट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया, ताकि इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
स्वीकृति शर्मा का कहना है कि, “हम राजनेता नहीं हैं, हमने हमेशा सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका निभाई है।” उनके शब्दों में जनता के प्रति उनके ईमानदार इरादों की झलक भी मिलती है।
विवादों से घिरे प्रदीप शर्मा के साथ खड़ी स्वीकृति पूर्व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रूप में अपने पति की विवादित छवि को लेकर स्वीकृति ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आपने जो पढ़ा और सुना है, वह केवल एक छवि है। प्रदीप जी एक नेकदिल इंसान हैं, और उनकी छवि केवल अखबारों तक सीमित नहीं है। अंधेरी के लोग उनके प्रति अत्यधिक सम्मान रखते हैं।”
मनसुख हिरेन हत्याकांड जैसे विवादास्पद मुद्दों पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने अपने पति को निर्दोष बताते हुए कहा, “उस मामले में उन्हें बलि का बकरा बनाया गया था। कई लोग उन्हें अच्छी तरह जानते हैं, और वह कुछ गलत नहीं कर सकते।”
स्वीकृति शर्मा ने अंधेरी ईस्ट के झुग्गी बस्तियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा स्वच्छ पानी, जल निकासी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमने हमेशा सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है, और यही हमारी असली पहचान है। हमारी प्राथमिकताएं स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा पर आधारित रहेंगी।”
स्वीकृति शर्मा की उम्मीदवारी और उनकी विशाल संपत्ति ने इस चुनाव में एक नई दिलचस्पी को जन्म दिया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जनता की इस महिला सामाजिक कार्यकर्ता पर कैसी प्रतिक्रिया रहती है, खासकर तब जब उनके पति के अतीत की गूंज चुनावी मैदान में गूंज रही है।

@राकेश चौबे (बेखौफ भारतीय), महाराष्ट्र


Bundelikhabar

Related posts

भिवंडी ग्रामीणमध्ये काँग्रेसची बूथ बांधणी अभियानाला उत्साही प्रतिसाद

Bundeli Khabar

मुंबै बँक निवडणुकीचे निकाल जाहीर

Bundeli Khabar

लाइफ हैंडस फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘द स्टार एक्सिलेंस अवार्ड’ में सम्मानित हुए एसिड विक्टिम सर्वाइवर्स

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!