20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20240214 1303482
मध्यप्रदेश

विद्यारंभ संस्कार और पट्टिका पूजन के मनाया गया वार्षिकोत्सव

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार सरस्वती पूजन के रूप मे मनाया गया, जहाँ हवन पूजन के साथ हिन्दू धर्म मे 16 संस्कारों में से एक विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया।

ज्ञात हो कि प्रतिबर्ष उक्त आयोजन बसंत पंचमी सरस्वती जी के जन्म दिवस के दिन मनाया जाता है किंतु इस बर्ष गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी एक ही दिन होने के कारण उक्त कार्यक्रम का आयोजन नही हो पाया था, जिस कारण शनिवार के दिन विद्यालय में बालकों का विद्यारंभ संस्कार, सरस्वती पूजन, पाटी पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि रहे राघवेंद्र शुक्ला आचार्य जी ठाकुर रणधीर सिंह, विष्णु दत्त पाठक, बलराम यादव, सौरभ शर्मा, ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शरुआत की जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, कार्यक्रम पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिनारायण कुड़ेरिया आचार्य जी द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

श्री जटाशंकर धाम में छवि स्थल का हुआ लोकार्पण

Bundeli Khabar

कोरोना गाइड लाइन के साये में होगा क्रिसमस और नवबर्ष का जश्न

Bundeli Khabar

कांवड़ यात्रा पर रोक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!