22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

अनशन समाप्त : हटाया गया सीएमओ को

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

सागर/निहिल मिश्रा
सागर शहर अंतर्गत आने वाली मकरोनिया नगर परिषद से सीएमओ श्री मति रीता कैलाशिया को हटाया गया और नगर परिषद मकरोनिया का पदभार सुश्री सुरेखा जाटव को सौंपा गया, श्री मति रीता कैलाशिया को जेडी कार्यालय में अग्रिम आदेश तक के लिए पदस्थ किया गया, सुश्री सुरेखा जाटव वर्तमान में नगर परिषद बीना में सीएमओ के पद पर पदस्थ हैं एवं उनको यह अतिरिक्त प्रभार के तौर पर सौंपा गया है।

ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से नगर परिषद मकरोनिया में उठा पटक का दौर चल रहा था एवं सीएमओ को हटाने के संबंध में परिषद के समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा अनशन भी किया जा रहा था, परिषद के अनुसार सीएमओ रीता कैलाशिया विकास कार्यों को कोई रुचि नही ले रहीं थी, न ही परिषद की कोई बात गंभीरता से लेती थीं, जिसमें आज परिषद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों की जीत हुई और सीएमओ का स्थानांतरण कर दिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

प्रिकॉशन डोज में प्रदेश में जबलपुर पहला और नरसिंहपुर को दूसरा स्थान

Bundeli Khabar

यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान

Bundeli Khabar

सुन्दरकाण्ड के साथ मनाया गया रामनवमी पर्व

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!