18.1 C
Madhya Pradesh
November 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230625 WA0010
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की समीक्षा बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो

दिनॉक 27-6-2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जबलपुर आगमन को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज आर.आर. सिंह परिहार एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा ली गयी बैठक

बैठक में उपस्थित जिले मे पदस्थ राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी के निर्देश पर होटल लॉज धर्मशाला के साथ साथ बी.डी.डी.एस. टीम के द्वारा की जा रही भीड़-भाड़ वाले स्थान एवं बडे़ प्रतिष्ठाानों की चैकिंग
दिनॉक 27-6-2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जबलपुर आगमन प्रस्तावित है। प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुये आज दिनॉक 25-6-2023 को दोपहर 1-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से.), एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सेनानी 6वीं वाहिनी साकेत पाण्डेय (भा.पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) संजय कुमार अग्रवाल, की उपस्थिति में जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की एक बैठक ली गयी।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा बैठक में उपस्थित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रस्तावित कार्यक्रम के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुये सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा आज दिनॉक 25-6-2023 को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बी.डी.डी.एस टीम द्वारा डुमना विमानतल, सर्किट हाउस तथा रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल, महत्वपूर्ण संस्थान, तथा भीडभाड वाले स्थानों की चैकिंग हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा स्नेफर डॉग के साथ डुमना विमानतल, सर्किट हाउस एवं भीड़भाड़ वाले स्थान रेल्वे स्टेशन, दीनदयाल बस स्टैण्ड, मॉल , ग्वारीघाट, बड़े प्रतिष्ठानों आदि स्थानों में चैकिंग की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा संस्कारधानी वासियों से अपील की गयी है कि यदि कोई भी संदिग्ध वस्तु आपको नजर आती है तो उससे दूर रहें एवं इसकी सूचना तत्काल कन्ट्रोलरूम के दूरभाष क्रमंाक 0761-2676100, 2676102 एवं डायल 100 पर देें ताकि तत्काल बी.डी.डी.एस. टीम से चैकिंग की कार्यवाही करायी जा सके।
इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से) द्वारा जिले में पदस्थ समस्थ थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, डेरे, रेैन बसेरा आदि एैसे स्थान जहॉ पर ठहरने की व्यवस्था है के साथ साथ नये किरायेदारों को चैक करने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा थाना क्षेत्र के होटल, लॉज, धर्मशाला, सराय, डेरे, आदि की चैकिंग की जा रही है तथा साथ साथ नये किरायेदारों को चैक किया जा रहा है। यह चैकिंग की कार्यवाही लगातार 27-6-23 तक जारी रहेगी।


Bundelikhabar

Related posts

आचार्य श्री विद्यासागर जी के आज 4:30 दयोदय आगमन की संभावना

Bundeli Khabar

अमित शाह की पाक को सर्जिकल स्ट्राइक की चेतावनी

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र में सियासी खींचतान जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!