22 C
Madhya Pradesh
September 6, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 20230625 2108452
मध्यप्रदेश

एमआर ने परिवार सहित कई आत्म हत्या

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/ब्यूरो
जबलपुर में आज सुबह गोरखपुर थाना अंतर्गत एक पूरे परिवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बर्मन परिवार का ये दिल दहला देने वाला हादसा देखने एवं सुनने वालों को स्तब्ध कर गया, आस पड़ोस के लोगों के अनुसार शुक्रवार की रात से परिवार के तीन सदस्यों में से कोई भी जब दो दिन तक बाहर नही आया तब मोहल्ला के लोगों ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी, किंतु दरबाजे को तोड़ते ही सभी लोग स्तब्ध रह गए जब उन्होंने कमरे के अंदर छोटे बालक के साथ तीनों लोगो की लाश रस्सी पर लटकती हुई देखी।

जबलपुर की सीएसपी प्रतिष्ठा राठौर ने बताया कि गोरखपुर थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके में रहने वाले रवि शंकर बर्मन (40 वर्ष), उनकी पत्नी पूनम बर्मन और दस साल के बेटे आर्यन की लाश आज रविवार की सुबह उनके घर पर मिली, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है, प्रतिष्ठा राठौर के मुताबिक मौत की वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


Bundelikhabar

Related posts

जनपद सीईओ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी

Bundeli Khabar

पुलिस तीन दिन चलाएगी नो मास्क नो मूवमेंट अभियान : गृहमंत्री

Bundeli Khabar

बिजावर: विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है आम लोगों को

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!