29 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210616 WA0005
मध्यप्रदेश

अपराधों पर नियंत्रण हेतु सघन चैकिंग अभियान

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)- दिन प्रतिदिन बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को मद्देनजर रखते हुए छतरपुर जिले में संवेदनशील जगहों पर पुलिस द्वारा एहतियातन चैकिंग की गई, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के द्वारा अपराधों पर नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में पिछले दिनों से लगातार सभी थाना प्रभारियों द्वारा आपने क्षेत्र के संवेदनशील जगहों जैसे बैंक परिसर, सुनसान रास्ते, हाईवे, ढाबों पर बिना नंबरों के वाहनों, बाहरी व्यकितयों, पूर्व अपराधियों, निगरानी बदमाशों आदी की सघन चेकिंग की जा रही है, साथ ही आने जाने वाले लोगो से पूछताछ एवं उनकी जानकारी रखी जा रही है। जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और अपराधियों के दिल मे खाकी वर्दी का खौप पैदा हो सके।इसी के चलते जिले के सभी थानों के अंतर्गत ये अभियान चलाया जा रहा है।

IMG 20210616 WA0005

Bundelikhabar

Related posts

हथियार बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा: यूट्यूब से लेते थे ट्रेनिंग

Bundeli Khabar

फर्जीबाड़े की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग

Bundeli Khabar

प्रोटोकॉल के अंतर्गत मनाए जाएंगे ईद सहित सभी त्योहार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!