19.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
images 1 7
मध्यप्रदेश

अवैध शराब पर पुलिस कार्यवाही

Bundelikhabar

गढ़ीमलहरा-पुलिस ने पकड़ी उत्तरप्रदेश की तरफ से आ रही अवैध शराब सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)-गढ़ीमलहरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उ.प्र. की तरफ से ट्रॉली बैग एवं पिट्ठू बैग में शराब भरकर दो युवक आ रहे है पुलिस ने मुखबिर की सूचना की तस्दीक पुलिस अधीक्षक छतरपुर के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी नौगांव के मार्गदर्शन में कैमाहा के पास चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग के दौरान दो लोग के पास 54 लीटर अवैध शराब कीमत ₹13500 पाई गई। दोनों आरोपियों से 54 लीटर अवैध शराब सहित एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जप्त कर दोनो आरोपियों आरोपी महेंद्र पटेल पिता लखन पटेल उम्र 21 वर्ष एवं कन्हैया पिता किशन पटेल उम्र 18 निवासी खजवा थाना राजनगरको गिरफ्तार किया गया है । दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34/2 के तहत मामला दर्ज करके विवेचना की जा रही है इस पूरी कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी रवि उपाध्याय एएसआई देवराज सिंह प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सेंगर आरक्षक काजी आरक्षक नियाज सहित थाना पुलिस की भूमिका सराहनीय रही हैं

IMG 20210613 WA0033

Bundelikhabar

Related posts

लखनगुवां ग्राम पंचायत में मजाक बनकर रह गया प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान

Bundeli Khabar

पाटन: प्रशासन के मौन के चलते किसान परेशान

Bundeli Khabar

लक्ष्य से अधिक टीकाकरण होने पर कलेक्टर ने दी बधाई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!