21.6 C
Madhya Pradesh
October 23, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

अनशनकारी पार्षद रामपाल शर्मा का स्वास्थ्य बिगड़ा, अस्पताल में भर्ती

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

नप के भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आप पार्षद दिव्या अहिरवार का अनशन सातवें दिन भी जारी।

बिजवार/संवाददाता

विजावर नगर परिषद द्वारा सम्पात्तिकर में अप्रत्याशित वृद्धि, जल कर में 60 रुपये से सीधे 216 रुपये, 360 प्रतिशत की वृद्धि करने, बिजावर जैसे प्राकृतिक सुंदर नगर को कचरा घर बनाने और फौती नामांतरण हो या कोई भी काम हो परिषद के कर्मचारियों पर खुलेआम घूस मांगने के आरोप लागते हुए आम आदमी पार्टी की पार्षद कुमारी दिव्या अहिरवार ने नगर परिषद कार्यालय के सामने 5 अप्रैल से आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 1 से पार्षद रामपाल शर्मा ने भी उक्त मांगों का समर्थन करते हुए दिव्या के साथ ही 7 अप्रैल से आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया था।आज पांचवें दिन रामपाल शर्मा का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया, उनको बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 5 अप्रैल से अनशन कर रहीं दिव्या अहिरवार का का सातवां दिन है, दिव्या के स्वास्थ्य में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है उनको भी काफी चक्कर और कमजोरी महसूस होती रही पर दिव्या का कहना था कि जबतक मांगें नहीं मानी जाती वह अपना अनशन नहीं तोड़ेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने प्रशासन पर बदले की भावना से अनशनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि बड़े शर्म की बात है कि आज अनशन को 7 दिन हो गए, इसी बीच में बारिश के कारण अनशनकारी भीगे और बीमार भी हुए पर प्रशासन ने एक बार भी उनका स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराया जबकि अनशन कारियों का प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य है।


Bundelikhabar

Related posts

नौरादेही अभ्यारण से 1 दर्जन गॉंव होंगे विस्थापित

Bundeli Khabar

सेवानिवृति पर वनक्षेत्रपाल घुम्मन सिंह अहिरवार को दी गई बिदाई

Bundeli Khabar

शोकाकुल परिवार पर बिजली विभाग का चला हंटर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!