26.2 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
images 42
मध्यप्रदेश

शोकाकुल परिवार पर बिजली विभाग का चला हंटर

Bundelikhabar

पाटन/संवाददाता
पाटन नगर की जनता आज कल बिजली विभाग के कारण त्रस्त पड़ी हुई है कभी अघोषित बिजली कटौती तो कहीं भारी भरकम बिजली बिल, मजेदार बात तो यह है कि बिजली विभाग का एक वाहन लगातार नगर में घूमने की औपचारिकता करता रहता है फिर अक्सर बिजली बिभाग के तार टूटते रहते है ये कैसा मेंटेनेंस किया जाता है की मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती तो पूरी तरह से की जाती है पर असुविधाएं जस के तस रहतीं हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर में लाईनमैन का पदभार संभाल रहे माननीय पवन विश्वकर्मा जी का ये आलम है कि उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने की जगह असुविधा प्रदान कर रहे हैं अभी हाल ही में नगर के एक उपभोक्ता का किसी कारणवश बिजली बिल जमा नही हो सका तो तत्काल उसका कनेक्शन काट दिया गया किन्तु शर्म की बात तो यह है कि उक्त उपभोक्ता के पिता का स्वर्गवास हुए अभी तेरह दिन भी नही हुए थे कि लाईनमैन पवन विश्वकर्मा ने बिजली कनेक्शन काट दिया हालाकिं ऐसी परिस्थिति में कानून द्वारा भी रियायत दी जाती है कि तेरह दिन उस परिवार को सांत्वना की दृष्टि से रियायत दी जाती है किंतु लाईनमैन अपने कर्तव्य के इतने पाबंद है कि कानून और सामाजिक नियमों को दरकिनार कर देते हैं वहीं दूसरी ओर कई शासकीय कॉलोनी ऐसी है जहां बिजली बिल तो दूर की बात विद्युत मीटर भी नही लगे हुए हैं किन्तु वहाँ बिजली विभाग का हंटर छोटा पड़ जाता है बिजली विभाग के नियम कायदे कानून केवल आम आदमी तक ही सीमित हैं।


Bundelikhabar

Related posts

एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वाले पाएंगे अब ईनाम

Bundeli Khabar

सागर:बिजली बिभाग के खिलाफ कॉग्रेस का राज्यपाल के नाम ज्ञापन

Bundeli Khabar

सागर संभाग का एक मात्र ऐसा अस्पताल जहाँ बना है लंका वार्ड, जो अब मशीनों से होगा सुसज्जित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!