23.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

शनिवार और रविवार को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

शनिवार और रविवार को मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर
छूटे हुये पात्र मतदाताओं से आवेदन लेने बीएलओ करेंगे क्षेत्र का भ्रमण
जबलपुर/ब्यूरो

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जबलपुर जिले में स्थित सभी मतदान केंद्रों पर शनिवार 3 दिसम्बर और रविवार 4 दिसम्बर को विशेष शिविर लगाये जायेंगे।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार अवकाश के दिन लगाये जा रहे इन शिविरों के दौरान बीएलओ अपने क्षेत्र का भ्रमण करेंगे तथा छूटे हुये पात्र मतदाताओं से नाम मतदाता सूची में जोड़ने आवेदन लेंगे। इसी प्रकार अपात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने के आवेदन भी बीएलओ द्वारा प्राप्त किये जायेंगे। विशेष शिविरों में ईपी रेशियो और जेंडर रेशियो बढ़ाने 18 से 19 वर्ष के युवाओं एवं महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशों से अवगत कराने तथा शनिवार और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करने कहा है। उन्होंने विशेष शिविरों के दौरान पात्र युवाओं एवं महिलाओं से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के आवेदन प्राप्त करने को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिये हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: शासकीय भूमि पर सरपंच का कब्जा

Bundeli Khabar

हत्या: सागर में भाजपा नेता के लड़के की गोली लगने से मौत

Bundeli Khabar

रंगों का पर्व होली : पुलिस की अपील जनता के नाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!