28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230331 WA0029
मनोरंजन

लघु फिल्म ‘बेटी आरोही’ की सफलता

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

लघु फिल्म ‘बेटी आरोही’ की सफलता पर फिल्मकार देवेंद्र खन्ना ने अपनी टीम को दी संगीतमय सक्सेस पार्टी

संतोष साहू,

मुंबई। वी एस नेशन यूट्यूब चैनल की प्रस्तुती एवं ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के बैनर तले बनी एक दिल को छू लेने वाली फिल्म ‘बेटी आरोही’ को दर्शकों ने अच्छा खासा प्यार दिया है।
यूं तो सोशल फिल्मों को लोग ज्यादा नहीं देखते, फिर भी बेटी आरोही को अच्छे व्यू मिले हैं, पहले ही महीने 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ये फिल्म देख ली। अभी 75 हजार से ज्यादा व्यू हो चुके हैं। जल्द ही ये आंकड़ा 1 लाख तक भी पहुंचेगा। फिल्म को 500 से अधिक लाइक्स और 150 से अधिक कमेंट्स भी मिले हैं।
बता दें कि इस शॉर्ट फिल्म का विरार स्थित बाबा भास्कर वृद्धाश्रम में प्रीमियर किया गया था। जहां आश्रम में रह रहे बुजुर्गो ने ये फिल्म देखी और उसकी सराहना भी की। इस मौके पर भजनों गीतों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।
फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक देवेंद्र खन्ना ने इस मौके पर बताया कि मेरी दूसरी पारी की इस पहली फिल्म की सफलता ने न सिर्फ मुझमें अपितु मेरी पूरी टीम में भी जोश भर दिया है। इस सफलता के लिए मैं मेरी टीम, मेरे सहयोगियों व दर्शकों का दिल से आभारी हूं।
इस अवसर पर टीम को एक गुलाब व मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही 75k का एक केक भी भी कटिंग किया गया। कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए संगीत का तड़का भी लगाया गया। जिसमें निकिता नागर, कल्पना दास, बॉस्को डिसोजा, नरेश कांबले, सतीश शेट्टी, अन्वेषा भट्टाचार्य, सुमोहन ने अपनी गायिकी के अंदाज दिखाए। इस सभी गायकों को भी मोमेंटो देकर सम्मान दिया गया।
तीन नई फिल्मों की घोषणा:
इस अवसर पर ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स ने तीन नई फिल्मों की घोषणा भी की। इनमें एक है तलाक क्यूं, दूसरी है आज की मेनका, और तीसरी है आरोही 2. इनमें तलाक क्यूं और आज की मेनका तो इस महीने रिलीज करने की योजना है, जबकि आरोही 2 की शूटिंग जून में शुरू होगी। जिसके लिए टाइटल रोल यानि आरोही के अलावा कुछ नए किरदारों के लिए भी चयन का काम शुरू है, यदि कोई हमारी इस फिल्म से जुड़ना चाहता है तो वे 7276299885 पर हमें संपर्क कर सकता है।
इस मौके पर सभी कलाकारों ने अपने अपने अनुभव भी शेयर किए।


Bundelikhabar

Related posts

प्रभास-पूजा हेगड़े अभिनीत ‘राधेश्याम’ का हिंदी गाना ‘सोच लिया’ हुआ रिलीज़

Bundeli Khabar

आगामी पौराणिक शो ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ में तरुण खन्ना निभाएंगे महादेव का किरदार

Bundeli Khabar

नेताजी सुभाषचंद्र बोस नोबेल पीस अवार्ड से सम्मानित हुए फिल्म व सामाजिक क्षेत्र के विशिष्ट हस्तियां

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!