26.6 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
व्यापार

एंजल वन के ग्राहकों की संख्या हुई 13.33 मिलियन

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

मुंबई। फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड के ग्राहकों की संख्या फरवरी 23 में सालाना 52.2% की शानदार वृद्धि के साथ 13.33 मिलियन पहुंच गई है। इस महीने कंपनी के साथ 0.45 मिलियन नए ग्राहक जुड़े।
फरवरी 23 में कंपनी के सभी व्यावसायिक मापदंडों में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी की खुदरा राजस्व बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 22.6% हो गई, जो सालाना 178 आधार अंकों की वृद्धि है। इसी अवधि में समग्र औसत दैनिक राजस्व सालाना 97.8% की वृद्धि के साथ बढ़कर 17.57 ट्रिलियन रुपये हो गया। ऑर्डर की संख्या सालाना 18.8% की वृद्धि के साथ बढ़कर 83.50 मिलियन पहुंच गई। वहीं औसत क्लाइंट फंडिंग बुक 12.99 बिलियन रुपये रहा।
एंजल वन लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक दिनेश ठक्कर ने कहा, “कारोबार में जारी प्रगति हमारे मजबूत टेक-इनेबल्‍ड ग्रोथ रणनीतियों पर आधारित है। प्रभावी रूप से तकनीक का लाभ उठाते हुए, हम लोगों को उनकी धन सृजन यात्रा में इक्विटी और संबंधित उत्पादों का लाभ उठाने के लिए सशक्त बना रहे है । भविष्‍य में, हम यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाना जारी रखेंगे, क्योंकि हम सेवाओं की व्यापक श्रृंखला की पेशकश के साथ मौजूद हैं।
एंजल वन लिमिटेड के चीफ ग्रोथ ऑफिसर प्रभाकर तिवारी ने कहा, “हम अपने कारोबारी मानकों में मजबूत वृद्धि देख रहे हैं क्योंकि हम अपनी डिजिटल क्षमता का प्रभावी रूप से लाभ उठाने में सक्षम हैं। हमारे प्रदर्शन में हो रहा लगातार सुधार हमारे उत्पाद, सहज ग्राहक अनुभव, मजबूत डिजिटल मार्केटिंग रणनीतियों और जुड़ाव केंद्रित रणनीति के बारे में बताता है।
एंजल वन ने अपना सुपर एप लॉन्च कर दिया है, जो पांच प्रमुख स्तंभों आसान, पारदर्शिता, उपलब्धता, विश्वसनीयता और चपलता पर आधारित है। यह एप सभी यूजर्स या उपयोगकर्ताओं के लिए दोनों प्लेटफार्मों – आईओएस और एंड्रॉएड पर उपलब्ध है।

– सन्तोष साहू


Bundelikhabar

Related posts

इन्नोव्हिटी पेमेंट सोल्यूशन्स तर्फे भारतातील पहिले स्मार्ट मार्केटिंग अँप लाँच

Bundeli Khabar

नई फेडेक्स रिसर्च के ‘न्यू नार्मल’ में एसएमई के लिए ई-कॉमर्स अवसरों में होगी वृद्धि

Bundeli Khabar

ट्रूव मोटर ने हाइपर-मैक्सी स्कूटर ‘एच2’ का टीज़र जारी किया

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!