29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230214 WA0077
मनोरंजन

शिल्पा चौधरी एड वर्ल्ड से बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। एड वर्ल्ड से बॉलीवुड जगत में जाने वाले कलाकारों ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। सुंदर सौम्य शिल्पा चौधरी ने कुछ विज्ञापन फिल्मों, वेब सीरीज़ और म्युज़िक वीडियो में काम किया है और अब बॉलीवुड के गलियारों में दस्तक देने को तैयार हैं।
कई बिग ब्रांड के प्रिंट शूट में काफी व्यस्त रहने वाली शिल्पा चौधरी की आंखें बोलती हैं। एड में उनकी जुल्फें बड़ी प्यारी और उनके चेहरे से मासूमियत झलकती है। कई बड़े बजट की वेब सीरीज़ भी वह कर रही हैं साथ ही हिंदी के अलावा पंजाबी और मराठी अल्बम में भी काम कर रही हैं।
ढेर सारी विज्ञापन फिल्मों और म्यूज़िक वीडियो में अपनी अदाकारी के जौहर दिखा चुकी शिल्पा चौधरी वैसे तो बिना किसी फिल्मी बैक ग्राउंड के हैं मगर उन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा के बल पर मायानगरी मुंबई में शोहरत का परचम लहराया है।
नागपुर की रहने वाली शिल्पा चौधरी पिछले कई वर्षों से मुंबई में रह रही हैं। वह काफी प्रिंट शूट और कैटलॉग शूट का हिस्सा रही हैं और मॉडल के रूप में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर ली है। बॉलीवुड में उनके फेवरेट हीरो सलमान खान हैं और उनकी ख्वाहिश है कि वह एक बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करें।
थियेटर बैक ग्राउंड से सम्बंध रखने वाली शिल्पा चौधरी का लुक बेहद आकर्षक है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज़्यादा है।

संतोष साहू


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेत्री गौहर खान ने डॉ. उमैरा का एक प्रीमियम स्किनकेयर उत्पाद ‘क्वींस लिफ्ट’ किया लॉन्च

Bundeli Khabar

रजा मुराद बने बिहार के DGP, वेब सीरीज ‘सुपर गोनू’ में सचिन साहू के साथ आएंगे नजर

Bundeli Khabar

सोनू सूद बने झंडू बाम के ब्रांड एंबेसडर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!