22.6 C
Madhya Pradesh
September 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230212 WA0019
मध्यप्रदेश

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में आमजनों से रूबरू हुये कांग्रेसजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सागर/ब्यूरो

भाजपा सरकार में आसमान छू रही महंगाई, बढ़ रही बेरोजगारी……….सुरेन्द्र चौधरी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 जनवरी से प्रारंभ किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में लगातार जारी हैं। जहां रविवार को पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत कांग्रेसजनों के साथ पहुंचकर भाजपा सरकार में आसमान छू रही महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी तथा रसोई गैस, पेट्रोल – डीजल आदि के दामों में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि से त्रस्त आमजनों से रूबरू होकर उनकी विभिन्न समस्याओं को जाना। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी और आसमान छू रही महंगाई की मार आमजनों के साथ- साथ अन्न दाता किसान,युवा नोजवान झेल रहा हैं। रसोंई गैस, डीज़ल – पेट्रोल,खाने की चीजों के दामों में लगातार मूल्य व्रद्धि की जा रही हैं और मजदूरों को दी जाने वाली मजदूरी में कोई व्रद्धि नही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम जरूरत की चीजों पर जी. एस. टी लगाकर आमजनों को आर्थिक बोझ के तले दवाने का काम किया जा रहा हैं। युवा नोजवान वेरोजगार रहकर रोजगार की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं।जिनकी ओर किसी का ध्यान नही है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,जिला ग्रामीण कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष देवेंन्द्र पटैल,पूर्व मंडी उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,पूर्व सरपंच अवधेश सिंह,निकलंक भूरे जैन,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,धर्मेंद्र सिंह, एड. सुनील सिंह, सरफराज पठान, पार्षद मोहन अहिरवार,कदम सिंह, सुरेन्द्र राजपूत, नरेंद्र सिंह,गौतम अहिरवार, दीपक कुर्मी, हर्षित तिवारी आदि अनेकों कांग्रेसजन मौजूद थे।


Bundelikhabar

Related posts

आज छोटे बाबा के आहार का सौभाग्य प्राप्त हुआ सिंघई परिवार पाटन को

Bundeli Khabar

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में जप्त किए नशीले इंजेक्शन

Bundeli Khabar

अवैध रूप से संचालित स्किन क्लीनिक को कराया बंद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!