22.5 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230211 151116
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
कॉंग्रेस के नव निर्वाचित ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन का आज नगर में भव्य स्वागत किया गया, जिसमे ब्लॉक कॉंग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि अभी वर्तमान में प्रदेश कॉंग्रेस ने डॉ. नीलेश जैन को ग्रामीण जिला कॉंग्रेस का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है अध्यक्ष बनने के बाद ये उनका पाटन नगर में प्रथम आगमन था, रैली में उनके साथ पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भी उपस्थित रहे।

नगर में आगमन होते ही सर्वप्रथम कॉंग्रेस के बरिष्ठ नेता डॉ. संदीप सिंघई के ऑफिस कमानिया गेट पर उनका स्वागत किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, उनके स्वागत में ठाकुर उदयभान सिंह, डॉ. संदीप सिंघई, अशोक बाबू जी, संजय गुरु, कैलाश पाठक, बृजभान यादव, जितेंद्र पाठक, जमील खान, संजय जैन, देवी सिंह, रंजीत राठौर आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

डॉ. नीलेश जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह चुनावी साल है और हम प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे, अभी हम लोगों द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी अब इसके बाद कॉंग्रेस द्वारा घर घर जा कर हाथ जोड़ो यात्रा निकाल कर लोगों का समर्थन प्राप्त किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

मध्यप्रदेश में जल्द ही खुलेंगे सी. एम.राइज स्कूल

Bundeli Khabar

181हेल्प लाइन प्रकरणों के निराकरण पर जोर

Bundeli Khabar

एमपी चुनाव: स्टार प्रचारक लापता बाबाओं की बढ़ी डिमांड

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!