36.3 C
Madhya Pradesh
April 16, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज का राशिफल*

*मेषः* पॉजिटिव- सकारात्मक ग्रह गोचर बना हुआ है। अलर्ट रहेंगे तो लाभदायक योजनाएं बनेंगी और क्रियान्वित भी होंगी। अपने संपर्क मजबूत बनाएं। निकट संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात होने से खुशनुमा माहौल बनेगा। नेगेटिव- आलस और सुस्ती अपने ऊपर हावी न होने दें और समय की कीमत को पहचानिए। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना नजर आएगी। कोई पुरानी जायदाद संबंधित समस्या उठ सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होने की संभावना है। साथ ही लाभ की नई संभावनाएं भी बनेंगी। वर्कर्स की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। लव- विवाहित संबंधों में माधुर्य बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में किसी अन्य व्यक्ति की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से त्वचा संबंधी एलर्जी की होने आशंका है। ज्यादा समय धूप में जाने से बचें। भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 5

*वृषः* पॉजिटिव- आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी, इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने कार्यों पर ध्यान रखें। पहले तो अफवाहें उठेंगी, लेकिन आपको उपलब्धि हासिल होने से यही लोग आपके पक्ष में हो जाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी कुछ विपरीत परिस्थितियां बनेंगी। अपने मन को संयमित करके रखना अति आवश्यक है। जीत हासिल होने पर ईगो आपके ऊपर हावी हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक यात्रा को स्थगित रखें। व्यवसाय- आय के साधनों में सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी काम निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्पेशल कार्य मिलेंगे। अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बने हुए हैं। लव- किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पुरानी खुशनुमा बातें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य- मौसम में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुनः* पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आप अपना बजट संतुलित रखने में सफल रहेंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ें। आप सकारात्मकता महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में अपने मनोबल और आत्मविश्वास कम न होने दें। परेशानियां आने से कुछ निराशा हो सकती है। भूमि संबंधी कागजात संभालकर रखें। विवाद हो सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में स्टाफ और कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं काफी हद तक ठीक हो जाएंगी। ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। लव- दांपत्य और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल रहेगा, जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल भाग्यशाली अंक- 1

*कर्कः* पॉजिटिव- किसी नई तकनीकी जानकारी से कई समस्याओं का समाधान मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं से संबंधित शॉपिंग करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खर्चा अधिक रहेगा, लेकिन सभी की खुशी के आगे उसका दुख नहीं रहेगा। नेगेटिव- कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता परिवार को परेशान कर सकती है। समय के साथ अपने स्वभाव को बदलना आवश्यक है। बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा। व्यवसाय- व्यावसायिक मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। अगर कोई पार्टनरशिप करने का प्लान चल रहा है तो उस पर कार्यवाही शुरू कर सकते हैं। लव- पारिवारिक वातावरण सुकूनभरा और खुशनुमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से जुकाम हो सकता है। उचित सावधानी बरतें और इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 3

*सिंहः* पॉजिटिव- घर के रख-रखाव और सुख-सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में दिन व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेने से आपके लाभदायक संपर्क बनेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में अहम की भावना न आने दें, इसकी वजह से बनते हुए कार्यों में विघ्न आ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित रखें। नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। हालांकि अपने खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतर कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। कार्य स्थल का आंतरिक माहौल पॉजिटिव रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तकरार रह सकती है। ध्यान रखें घर की बातें बाहर न निकले। स्वास्थ्य- सिरदर्द से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा करें। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 8

कन्याः पॉजिटिव- आत्ममनन करने का समय है। अपनी कुशलता और समझदारी से किसी काम के उत्तम परिणाम हासिल करेंगे। ग्रह स्थिति किसी भी परेशानी का हल निकालने की शक्ति प्रदान कर रही है। नेगेटव- समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन करना बहुत जरूरी है। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाना या जिद करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाना जरूरी है, क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति उत्तम नहीं रहेगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। हालांकि आज कोई महत्वपूर्ण डील होने से मन प्रसन्न रहेगा। अटका हुआ कोई कार्य किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बनाए रखने से घर की व्यवस्था भी उत्तम रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादित और विश्वास पूर्ण बने रहेंगे। स्वास्थ्य- छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार लाएं, सकारात्मक बने रहें। दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी भाग्यशाली अंक- 6

*तुलाः* पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा, घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। नई-नई योजनाएं बनेंगी, जो कि घर और व्यवसाय के लिए बेहतर साबित होंगी। इसलिए उन पर तुरंत काम करना शुरू करें। नेगेटिव- इस समय भाइयों के साथ कहासुनी हो सकती है, लेकिन अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से समस्या का निवारण जल्दी हो जाएगा। संतान की संगति पर जरूर नजर रखें। समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है। व्यवसाय- आय की स्थिति बेहतर रहेगी। साथ ही, कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार होगा, लेकिन अधिक खर्च भी होगा। युवा वर्ग की भी पारिवारिक बिजनेस में रुचि बढ़ेगी। लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। उनकी देखभाल करने से आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ का ध्यान रखें। इस समय चिंता और तनाव की वजह से सिर दर्द रहेगा। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिकः* पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए सुकून भरा रहेगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका दूसरों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा। नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखें। पुरानी नकारात्मक बातों को हावी न होने दें, वर्तमान में रहना सीखें। किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। व्यवसाय- आर्थिक मामलों में अधिक चिंतन करने की जरूरत है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। काम की क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाएं। लव- परिवार के लिए समय निकालने स घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य- इस समय थकान और तनाव रहेगा। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी लगाएं। व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज भाग्यशाली अंक- 6

*धनुः* पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतर परिस्थितियां बना रहा है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच से योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। युवा अपने टारगेट को लेकर पूरी तरह फोकस रहेंगे और उचित परिणाम भी हासिल करेंगे। नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से मन विचलित रहेगा। अधिक जल्दबाजी करना और आवेश में आना आपके लिए विपरीत परिस्थितियां बना सकता है। अपनी इन कमियों में सुधार लाएं। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यवसाय में सहायक साबित होगी। अपना टारगेट पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी। लव- परिवार के साथ ऑनलाइन शॉपिंग और मौज-मस्ती में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या रहेगी। लापरवाही न बरतें, आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। भाग्यशाली रंग- हरा भाग्यशाली अंक- 3

*मकरः* पॉजिटिव- राजकीय कार्य पूरे करने का अनुकूल समय है। साथ ही सहयोग भी मिलेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से आपका विश्वास बढ़ेगा और एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक यात्रा भी संभव है। नेगेटिव- बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न होने दें। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में तनाव होने से चिंता रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से उनका मार्गदर्शन करें। व्यवसाय- व्यवसाय में रुकी हुई पेमेंट का कुछ हिस्सा आज हासिल हो सकता है। इसके लिए प्रयासरत रहें। कर्मचारियों के सहयोग से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। पार्टनरशिप के संदर्भ में किए गए काम रुके रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच गलतफहमी की वजह से तनाव हो सकता है। पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम अवश्य बनाएं। स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा पर नियमित ध्यान दें। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द उठ सकता है। भाग्यशाली रंग- केसरिया भाग्यशाली अंक- 1

*कुंभः* पॉजिटिव- अपनी योग्यता और कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। दिन की शुरुआत में अपनी दिनचर्या संबंधी रूपरेखा बना लें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। काफी समय से चल रही रुकावट आज दूर होगी। नेगेटिव- किसी पारिवारिक सदस्य के गलत आचरण पर क्रोध करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन की अवहेलना न करें। व्यवसाय- अपना पूरा ध्यान अपने कार्यस्थल पर रखें। बाहरी गतिविधियों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। आज मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को सतर्कता के साथ करना होगा। पेपरवर्क संबंधी कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों की सलाह पर जरूर ध्यान दें, इससे आपको उचित सलाह मिलेगी और मनोबल भी बना रहेगा। स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। कुछ समय मनोरंजन और परिवार के साथ व्यतीत करने से बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

*मीनः* पॉजिटिव- समय अनुकूल है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और अनुभवों का अनुसरण करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको जीवन के सकारात्मक पहलुओं से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए लापरवाही नहीं करनी है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिजल्ट पर पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें और पार्टनरशिप संबंधी कार्य में पुराने मुद्दों को नजरअंदाज करें। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रह सकता है। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच मनमुटाव की स्थिति रहेगी। थोड़ी सावधानी बरतने से आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी स्थिति बढ़ सकती है। महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1 अंक- 1

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

गोवर्धन पूजा: कैसा होगा आज ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!