31.9 C
Madhya Pradesh
May 27, 2026
Bundeli Khabar
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundelikhabar

*आज 14 जुलाई, गुरुवार श्रावण (सावन) शुरू सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा, सौम्य नाम का शुभ योग भी बन रहा है। इस के अलावा वैधृति और विषकुंभ नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं जिसके चलते ग्रहों की स्थिति इस प्रकार से होगी..चंद्रमा धनु राशि में, शुक्र, सूर्य और बुध मिथुन में, शनि मकर राशि (वक्री), मंगल और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में और गुरु (वक्री) मीन राशि में रहने से उत्तराषाढ़ नक्षत्र में चंद्रमा होने से सौम्य नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। मकर राशि वाले लोगों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुंभ राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। फायदा होने के योग हैं। मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- संपर्क सूत्रों के माध्यम से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। परंतु कोई भी काम करने से पहले उसके बारे में गहराई से जानकारी जरूर लें। इससे आप अपने कामों को अच्छी तरह अंजाम दे पाएंगे। सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में सुखद समय व्यतीत होगा। नेगेटिव- कुछ लोग व्यवधान भी डालने का प्रयास करेंगे। बहुत ही सावधानीपूर्वक कार्य करने की जरूरत है। धैर्य और संयम बनाए रखें अपनी व्यक्तिगत बातों को किसी के भी समक्ष जाहिर ना करें, वरन् आपका ही नुकसान होगा। व्यवसाय- पारिवारिक व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन ज्यादातर काम घर से ही फोन के जरीये पूरे हो जाएंगे। इनकम की स्थिति मंदी रह सकती है। नौकरीपेशा लोग अभी ट्रांसफर के लिए कोशिश न करें। लव- घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से सावधानी बरतना जरूरी है। पेट से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*वृष* – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ मेल मुलाकात के मौके मिलेंगे। आपकी विचार शैली और दिनचर्या में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी सामाजिक गतिविधि में आपके योगदान व काम की प्रशंसा होगी। नेगेटिव- दूसरों के मामले में दखलअंदाजी करने का नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर भी पड़ सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें, इसकी वजह से आप आर्थिक नुकसान भी पा सकते हैं। व्यवसाय- परिस्थितियां ज्यादा मुनाफा दायक नहीं है। लेकिन आप अपनी मेहनत और योग्यता से काफी हद तक संभाल लेंगे। दिखावे की प्रवृत्ति से बचे। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में पुराने नकारात्मक मुद्दों को हावी ना होने दें। लव- विवाहित संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों को मजबूत बनाकर रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

*मिथुन* – पॉजिटिव- किसी विशेष कार्य के प्रति किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा। संतान से संबंधित शुभ सूचना मिलने से मन को सुकून मिलेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। नेगेटिव- युवा वर्ग अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से चिंतित रहेंगे। किसी अनुभवी से परामर्श अवश्य करें। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में कुछ नकारात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होना उचित नहीं है। पैसे का लेनदेन ध्यान पूर्वक करें। व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी हर काम सावधानी से करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी काम में नुकसान होने की भी आशंका है। नौकरी में आपके उचित काम की वजह से अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बनाकर रखें। यह समय उचित सामंजस्य तथा मनोबल बनाए रखने का है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। परंतु लापरवाही करना उचित नहीं है। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क* – पॉजिटिव- मित्रों से मेल मुलाकात होगी तथा कई व्यक्तिगत और व्यवसायिक जानकारियां मिलेंगी। जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। किसी निकट संबंधी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी अवश्य लगाएं। नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाए। क्योंकि बजट बिगड़ने से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। कुछ लोग आपकी पीठ पीछे आपकी आलोचना कर सकते हैं, परंतु इन व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा सभी गतिविधियां सुचारु रुप से चलेंगी। बीमा, शेयर्स आदि जैसी व्यवसाय में कुछ लाभदायक स्थिति रहेगी। सरकारी सेवारत लोगों को किसी दूसरे डिपार्टमेंट के कार्यों को भी करना पड़ सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। असंतुलित खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है। आयुर्वेदिक इलाज लें तथा अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

*सिंह* – पॉजिटिव- संतान को कोई उपलब्धि मिलने से आपको गर्व होगा। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ खर्चे और चुनौतियां आपके सामने आएंगे, परंतु आप उन्हें हल भी कर लेंगे। नेगेटिव- अपनी इच्छा पूर्ति के लिए किसी भी तरह का रिस्क लेने से परहेज करें। ध्यान रखें कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भावनाओं के आवेश में ना आए। इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है और संबंधों में भी कटुता आ सकती है। व्यवसाय- बिजनेस की समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। फाइनेंस संबंधित काम पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसायिक संपर्क भी स्थापित होंगे जो कि फायदेमंद रहेंगे। हो सकता है किसी वजह से आपको अपने उसूलों से समझौता भी करना पड़े। लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। प्रेम संबंधों का खुलासा होने से आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य- एलर्जी जैसी समस्या रहेगी। साथ ही अपच और गैस जैसी समस्या से बचने के लिए अपने खानपान की आदतों में सुधार लाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*कन्या* – पॉजिटिव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे तथा व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में घनिष्ठता आएगी। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद व स्नेह से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नेगेटिव- यह समय बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। व्यर्थ के झमेलों में ना पड़े। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह का भी जरूर अनुसरण करें। व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अपने मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में व्यतीत करें। निकट भविष्य में इससे आप फायदा उठा पाएंगे। ऑफिस से संबंधित कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। लव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करने से मनमुटाव हो सकते हैं। अपने स्वभाव में स्थिरता बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता ना करें। परंतु वर्तमान वातावरण से अपना बचाव भी रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- किसी भी योजना पर अमल करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। संतान के करियर से संबंधित भी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं। दोपहर बाद परिस्थितियों बहुत ही सुखद रहेंगी। नेगेटिव- व्यर्थ समय व्यतीत करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। समय के अनुसार अपने व्यवहार और लाइफस्टाइल में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर पढ़ाई के प्रति लापरवाही करेंगे। व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सरकारी कामों में लापरवाही और आलस करने से दिक्कतें आ सकती हैं इसलिए योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। ऑफिस से संबंधित पेपर्स को व्यवस्थित और कंप्लीट रखें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक अनुमति मिल सकती हैं। स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से नजला, जुकाम और गले में इंफेक्शन जैसी दिक्कत बढ़ेगी। परंतु घबराएं नहीं और अपना उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- मिला-जुला समय व्यतीत होगा। कोई भी निर्णय लेते समय किसी अनुभवी से विचार विमर्श करना उचित रहेगा। स्वयं के विकास के लिए व्यवहार में कुछ स्वार्थी पर लाना भी जरूरी होता है। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। नेगेटिव- इस समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें, आप बड़ी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। अभी चल रही परेशानियों से राहत नहीं मिलेगी। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां घर से ही सुचारू रूप से चलती रहेंगी। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से आपको उचित आर्डर भी मिलने की संभावना है। ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। अन्यथा इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज का दिन मित्रों के साथ भी फोन पर गपशप करने में व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाते रहें। ध्यान रखें कि कोई पुराना रोग पुनः उठ सकता है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

*धनु* – पॉजिटिव- यह समय अपनी दिनचर्या तथा कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करने का है। घर के रखरखाव अथवा सुधार संबंधी कार्यों को अभी स्थगित कर रखने में ही भलाई है। राजनैतिक संबंध तथा जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। युवाओं को अपने करियर संबंधित सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नेगेटिव- पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित वाद-विवाद को ज्यादा तूल ना दें, इसकी वजह से आपसी संबंधों में खटास आ सकती हैं। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह का अनुसरण करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय- इस समय बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। इस समय नया काम करने जैसी योजना बनाने के लिए स्थिति ठीक नहीं है। मीडिया ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में और अधिक जानकारी हासिल करें। ऑफिस में माहौल अनुकूल रहेगा। लव- पारिवारिक व्यवस्था उचित और व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद और मर्यादित रहेंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा । भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

*मकर* – पॉजिटिव- रुका हुआ कार्य आज हल हो सकता है। और आप मानसिक रुप से भी सुकून महसूस करेंगे। कोई रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। आपकी योजनाबद्ध तथा डिसिप्लिन तरीके से कार्य करने की प्रणाली आपको सफलता देगी। नेगेटिव- व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। बेवजह ईगो और गुस्से जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। रूपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। व्यवसाय- इस समय मीडिया और ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन को और अधिक मजबूत बनाएं। समय के साथ-साथ अपनी कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाने की जरूरत है। कोई महत्वपूर्ण तथा लाभदायक ऑफिशियल यात्रा कैंसिल होने से मन उदास रहेगा। लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर पारिवारिक सुख-शांति पर भी पड़ेगा। अपने अंदर परिपक्वता लाएं, और शांति पूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच अवश्य करवाएं। तनाव से दूर रहे। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कुंभ* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी व्यतीत करें। इससे आप शारीरिक और मानसिक सुकून महसूस करेंगे।युवाओं और विद्यार्थियों प्रतियोगिता संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव- शांतिपूर्ण तरीके से पारिवारिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। इस समय अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय प्रतिकूल है। व्यवसाय- बेहतरीन ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय से संबंधित कुछ लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस के काम को उचित तरीके से करने में सक्षम रहेंगे, और कंपनी को फायदा भी होगा। व्यवसाय से संबंधित कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। परंतु प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सहयोग और भावनाओं का ध्यान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- तनाव और चिंता का नकारात्मक असर आप की कार्य क्षमता और स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिल सकता है। साथ ही उचित मार्गदर्शन भी मिलेगा। आपकी मेहनत के कुछ लाभदायक परिणाम सामने आएंगे। तथा पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। नेगेटिव- बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे-समझे विश्वास भी ना करें। और ना ही किसी तरह का प्रॉमिस करें। विद्यार्थी लोग व्यर्थ की बातों में ध्यान ना देकर अपने पढ़ाई के प्रति ध्यान लगाएं। व्यवसाय- कार्यस्थल की आंतरिक व्यवस्था में किए गए बदलाव सकारात्मक रहेंगे। जरूरत के मुताबिक काम पूरे होते जाएंगे। जिससे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से कंपनी को भरपूर फायदा होगा। लव- अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। अपना खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। योगा और व्यायाम में भी समय दे। भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 9


Bundelikhabar

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!