22.4 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20230111 WA0043
महाराष्ट्र

एनएआर-इंडिया ओलिंपियाड 2022-23 का आयोजन

Bundelikhabar

7 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुंबई। नेशनल एसोसिएशन रियल्टर्स (एनएआर)-इंडिया के छठा सालाना एनएआर-इंडिया ओलिंपियाड का आयोजन मुंबई हो रहा है। सांसद गोपाल शेट्टी ने ओलिंपियाड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एनएआर इंडिया के अध्यक्ष समीर अरोड़ा एवं रवि वर्मा उपस्थित थे। रियल एस्टेट उद्योग के सभी हितधारकों के लिए आयोजित किया जाने वाला यह ओलिंपियाड 9 से 11 जनवरी 2023 के बीच संपन्न होगा। रियल एस्टेट उद्योग से 1500 से अधिक व्यक्ति इस पहल में भाग लेंगे।
एनएआर-इंडिया के इस शानदार खेल महोत्सव को सभी सिटी असोसिएशंस से भारी प्रतिसाद मिलता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम आदि खेलों की प्रतियोगिताएं होंगी। रियल एस्टेट उद्योग से उपस्थित सदस्य इन प्रतियोगिताओं में अपने क्रीड़ा कौशल प्रदर्शित करेंगे।
इस प्रकार के कार्यक्रमों के ज़रिए रियल एस्टेट उद्योग में मेल-मिलाप और सामंजस्य बना रहता है, इस सोच के साथ एनएआर-इंडिया द्वारा इस ओलिंपियाड का आयोजन किया जाता है। दुनिया पर मंडरा रहे संकट को मद्देनज़र रखते हुए एनएआर-इंडिया इस प्रकार के कार्यक्रमों के ज़रिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना चाहता है।
सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा, “मैं मानता हूं कि लोगों को फिट और सक्रिय बनाए रखने के लिए यह बहुत ही सकारात्मक और बढ़िया कदम उठाया गया है। हमारे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देते हुए देशबांधवों को स्वस्थ और सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया है। आज देश के जीडीपी में रियल एस्टेट का योगदान काफी बड़ा है और इसी वजह से इस उद्योग के लोगों के लिए इस तरह की मनोबल बढ़ाने वाली और स्वस्थ जीवनशैली का सन्देश देने वाली गतिविधियां आवश्यक हैं। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और इस खेल महोत्सव के आयोजन के लिए आपका अभिनंदन करता हूं।”
एनएआर-इंडिया के अध्यक्ष समीर अरोरा ने कहा, “जो टीम साथ मिलकर काम करती है उसी टीम को अच्छे परिणाम मिलते हैं। टीम भावना, सहयोग को विकसित करने और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के खेल कार्यक्रमों का आयोजन हमारे समुदाय के लिए काफी लाभकारी साबित होगा। इस क्षेत्र और यहां के लोगों के कल्याण के लिए हम लगातार प्रयासशील रहेंगे।”


Bundelikhabar

Related posts

गर्मी के मौसम में वायरल हुआ दीपक दिलदार व शिल्पी राज का ‘स्प्राइट’

Bundeli Khabar

डॉ. महेंद्र भाटी ‘त्रिकाल’ की सच सिद्ध होती हैं ज्योतिष भविष्यवाणी

Bundeli Khabar

डोंबिवली एमआईडीसी के डाकघर, पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!