20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221216 WA0051
महाराष्ट्र

स्मरण शक्ति कैसे बढ़ाएं पर कार्यक्रम का आयोजन

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

सीए डॉ. महेश ने राइट ब्रेन को किया सक्रिय!

मुंबई। एडनोवेट प्राइवेट लि. द्वारा सीए विद्यार्थियों केलिए ‘स्मरण शक्ति कैसे विकसित करें’ विषय पर कार्यक्रम का घाटकोपर बहन पोपटलाल ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान उपस्थित करीब ४०० सीए विद्यार्थियों को मेमोरी गुरु के नाम से प्रसिद्ध सीए डॉ. महेश गौड़ ने कई सारे गुर सिखाए। उन्होंने स्मरण शक्ति बढ़ाने और पेज नंबर के साथ पूरी पुस्तक को याद करने के आसान तरीके बताए। साथ ही उन्होंने मन को शांत रख कर पढ़ाई करने तथा राइट ब्रेन को सक्रिय करना सिखाया, जिससे कि विद्यार्थी पढ़े हुए विषय को ९० प्रतिशत तक याद रखा जा सके।
कार्यक्रम में आए विद्यार्थियों में से आरती शाह और आशीष जांगिड जो कि डॉ. महेश के शिष्य हैं ने पेज नंबर के साथ संपूर्ण किताब को याद करके हैरान कर दिया। एडनोवेट के सीईओ आशिष शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी तन्मयतापूर्व पढ़ाई करें। वहीं, एडनोवेट के निर्देशक धवल पुरोहित ने सीए विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। यदि हम सकारात्मक सोच रखें तो हर सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रो. सागर वोरा और प्रो. अमित राजपुरोहित ने आए हुए सभी विद्यार्थियों और सीए महेश गौड़ को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।


Bundelikhabar

Related posts

सीए गौड़ ने शुरू किया सीए फाइनल का नि:शुल्क बैच

Bundeli Khabar

ब्रेकींग: रशियाकडून युक्रेनवर लष्करी कारवाईची घोषणा, जगभरात चिंता!

Bundeli Khabar

मकरसंक्रांति पर सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बांटा गरीब बच्चों को पतंग-मांजा व तिल लड्डू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!