22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221216 WA0050
महाराष्ट्र

सोशल वर्कर सीमा सिंह और आशीष शेलार ने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस डे

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मेघाश्रेय फाउंडेशन द्वारा बच्चों को बांटा गया क्रिसमस डे स्पेशल गिफ्ट

मुंबई। व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीमा सिंह के द्वारा मुंबई के कार्टर रोड पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया। क्रिसमस डे सेलिब्रेशन में स्थानीय विधायक आशीष शेलार और सीमा सिंह व श्रेय सिंह ने बच्चों को स्पेशल गिफ्ट भी दिया साथ ही बच्चों ने क्रिसमस साँग गाया।
मेघाश्रेय फाउंडेशन की संस्थापक सीमा सिंह के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया। सीमा सिंह अपने बच्चों डॉ मेघना सिंह और श्रेय सिंह के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सबसे आगे रहती हैं। वे अपने दोनों बच्चों की ओर से मेघाश्रेया फाउंडेशन की शुरुआत की। मेघाश्रेया फाउंडेशन भारत भर में वंचित बच्चों की बेहतरी और भूखे लोगों को खाना खिलाने की दिशा में काम करता है। इस एनजीओ ने अब तक, 25 कार्यक्रमों और पहलों के माध्यम से पूरे भारत में पाँच लाख से अधिक लोगों के जीवन को बदल दिया है।
इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार हम सबके लिए ख़ास है। मेघाश्रेय फाउंडेशन क्रिसमस डे के सेलिब्रेशन को बच्चों के साथ मनाने की तैयारी की। हम आशीष शेलार के विशेष आभारी हैं उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों की ख़ुशियों को सेलिब्रेट किया।


Bundelikhabar

Related posts

बदलापूर,ठाणे,महाराष्ट्र या संस्थेच्या वतीने राज्यस्तरीय उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार लक्ष्मण राजे यांना प्रदान

Bundeli Khabar

समाजसेवियों को मिला वॉकहार्ट फाउंडेशन शाइनिंग स्टार अवार्ड

Bundeli Khabar

काँग्रेसचे ठाणे ग्रामीण जिल्हा अध्यक्ष दयानंद चोरघे यांच्या वाढदिवसानिमित्त विविध सामाजिक उपक्रम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!