27.1 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 1205 001228
मध्यप्रदेश

हादसा: ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत कई घायल

Bundelikhabar

10 / 100 SEO Score

रतलाम/ब्यूरो
रतलाम में भीषण सड़क हादसा हो गया. रतलाम से 30 किलोमीटर दूर रतलाम-लेबड़ फोरलेन के सातरुंडा चौराहे पर ये हादसा हुआ, जहां 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, एक ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल द‍िया, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रक का टायर फटने से हादसा: हादसे के बाद घटनास्थल पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसपी अभिषेक तिवारी पहुंचे, हादसा करीब शाम 6 बजे का बताया जा रहा है, जब इंदौर से रतलाम की ओर जा रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया, टायर फटने से ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, सभी घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है, घायलों का प्रारंभिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में सड़क किनारे लोगों की मौत: प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की गति काफी तेज थी, अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया, लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वे ट्रक की चपेट में आ गए, मौके पर हादसे के शिकार लोगों के क्षतविक्षत शव पड़े हैं, सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ को संभाला, हादसे को लेकर कलेक्टर ने दुख जताया, उन्होंने कहा कि घायलों और मृतकों के परिजनों के साथ प्रशासन है, हर संभव मदद करने के लिए प्रशासन तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

सैक्स रैकेट के संदेह पर पुलिस कार्यवाही

Bundeli Khabar

वेदांश की यूक्रेन से होगी जल्द वापिसी: कलेक्टर ने की बात

Bundeli Khabar

बिजावर: नयाताल में उगेंगे ताईवान के अमरूद

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!