22.1 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221205 WA00012
मध्यप्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत की छवि

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

गौरझामर/गिरीश शर्मा

गौरझामर एक ओर गांव-गांव में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत मढी जमुनिया के गांव की गली में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इस कारण लोगों को घरों से निकलने में दिक्कत आ रही है गांव के ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नाली निर्माण कराने लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब हाल यह है कि उनके घरों के सामने गंदा पानी भरा रहा है जिससे स्कूली बच्चों को रोज इसी रास्ते से निकलना पड़ रहा है जो कई बच्चे कीचड़ के कारण बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं ग्रामीणों ने पंचायत सचिव से कई बार नाली निर्माण एवं साफ-सफाई को लेकर गुहार लगा चुके हैं सचिव की लापरवाही के कारण गांव में स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही उसके बावजूद उनकी समस्या की तरफ किसी ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा है। ग्राम पंचायत कर्मी हर बार बजट नहीं होने की बात कहते हुए लोगों को टाल देते हैं। समस्या दूर नहीं होते देख अब लोग मायूस नजर आ रहे हैं कोई उनकी परेशानी को देखने व सुनने वाल नहीं है। उल्लेखनीय है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि भी वोट लेने तो आते हैं, लेकिन चुनाव होने के बाद लोगों को क्या परेशानी है और उसे कैसे दूर किया जाएं इसकी जानकारी लेने तक नहीं आते हैं। इसी तरह की स्थिति इस गांव में भी बनी हुई है। गांव के ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापत महेश लोधी मेहरबान सिंह लोधी दीनू तिवारी परसों प्रजापति ने कहा कि गांव में मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित है और कई बार पंचायत सचिव से नाली निर्माण एवं गांव के विकास कार्यों को लेकर गुहार लगा चुके हैं नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पंचायत में सूचना देने पर कोई भी कोई कार्य नहीं किया जाता जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही


Bundelikhabar

Related posts

टोल हटाने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Bundeli Khabar

पत्रकारों ने सर्वसम्मति से लिया निर्णय अब पुलिस और प्रशासन की खबरों व प्रेस कॉन्फ्रेंस का करेंगे बहिष्कार

Bundeli Khabar

प्रशासन के साथ सामाजिक लोगों के सहयोग से हारेगा कोरोना – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!