19.4 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210608 WA0041
मध्यप्रदेश

जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर RTO की कार्यवाही

Bundelikhabar

छतरपुर(मोहम्मद साजिद)-विगत दिनों की तरह आज भी छतरपुर कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के निर्देश पर RTO विक्रमजीत सिंह कंग के मार्गदर्शन में आज छतरपुर शहर में बस स्टैंड के अतिरिक्त कहीं और से सवारी उतारने चढ़ाने वाली बसों पर 7 बसों पर चलानी कार्यवाही की गई और बस ऑपरेटरो को समझाइश भी दी गई कि कोरोना कर्फ्यू काल में बस स्टैंड के अतिरिक्त कहीं और से सवारी न उतारें चढ़ाये और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क आदि का उपयोग करें । यह कार्यवाही चौबे अस्पताल तिराहा ,पन्ना नाका ,बिजावर नाका आदि स्थानों पर की गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री कंग ने बताया कि माननीय कलेक्टर महोदय ने कोविड के खतरे को देखते हुए यह निर्देश दिए हैं कि बस स्टैंड के अतिरिक्त कहीं और बसें न रुकें और यह कार्यवाही आगामी समय में भी जारी रहेगी । उल्लेखनीय है कि पूर्व में RTO के द्वारा इस संबंध में बस यूनियन को एक आदेश पत्र भी जारी किया गया था । कार्यवाही के दौरान कैमाहा चेकपोस्ट से मनीष खरे और नगर सैनिक वीरेन्द्र चंदेल उपस्थित के साथ अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

IMG 20210608 WA0042

Bundelikhabar

Related posts

नगर परिषद की स्वच्छता अभियान के तहत सराहनीय पहल

Bundeli Khabar

सरपंच, सचिव के दावों की खुली पोल ग्रामीण गंदगी से निकलने को मजबूर

Bundeli Khabar

चार साल की मासूम के साथ अश्लील हरक़त

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!