22.1 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221128 WA0013
मध्यप्रदेश

नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा महिला स्वसहायता समूह के प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
जन सहायता समिति एवं जय भवानी स्वसहायता समूह पाटन ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की है, स्वसहायता समूह द्वारा महिला वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज वार्ड क्रमांक 09 में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया है जिसके तहत महिला वर्ग को निशुल्क सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ज्ञात हो पूर्व में भी जन सहायता समिति द्वारा अन्य वार्डो में निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं जिसके तहत कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है एवं उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ा गया है ताकि भविष्य में महिला वर्ग स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हो सके।

आज वार्ड क्रमांक 09 में उक्त प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ आचार्य जगेंद्र सिंह अध्यक्ष नगर परिषद पाटन के द्वारा किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप सिंघई, सौरभ शर्मा, कैलाश पाठक, दीपेश बबेले रहे, एवं नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा जन सहायता समिति के उक्त कार्य को एक सराहनीय कदम बताया गया साथ ही नगर परिषद द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

जन सहायता समिति पाटन के पदाधिकारी रंजीत राठौर, जितेन्द्र सिंह लोधी एवं समस्त सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में समिल्लित हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया एवं भविष्य में भी सामाजिक क्षेत्र में ऐसे ही कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

भविष्य की आहट / डा. रवीन्द्र अरजरिया

Bundeli Khabar

किन्नरों ने भी उत्साह के साथ लगवाई बैक्सीन

Bundeli Khabar

छतरपुर: बेटी बचाओ टास्क फोर्स की बैठक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!